BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

झारखंड में मानसून अवधि तक बालू के खनन पर रोक लगी

केवल भंडारण से ही होगा बालू का उठाव

by bnnbharat.com
June 24, 2020
in Uncategorized
झारखंड में मानसून अवधि तक बालू के खनन पर रोक लगी

झारखंड में मानसून अवधि तक बालू के खनन पर रोक लगी

Share on FacebookShare on Twitter

रांची : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बालू उठाव एवं प्रेषण के मामले में माननीय न्यायालय एनजीटी के आदेश को शत प्रतिशत लागू करने का निर्देश दिया है. मुख्यमंत्री ने कहा है कि खान एवं भूतत्व विभाग सभी जिलों के उपायुक्तों के माध्यम से यह सुनिश्चित करे कि माननीय न्यायालय एनजीटी द्वारा मानसून अवधि में अर्थात 10 जून 2020 से 15 अक्टूबर 2020 तक बालू के खनन पर रोक लगाई गई है, उसका पालन हो.

इस संबंध में खान एवं भूतत्व विभाग में सभी उपायुक्तों को पत्र लिखते हुए यह निर्देश दिया है कि सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में बालू की आवश्यकता एवं महामारी फैलने के कारण मजदूरों के सामने रोजगार की समस्या को दृष्टिगत रखते हुए भंडारण से ही बालू का उठाव करना है । इस हेतु सभी जिला खनन पदाधिकारी दिनांक 10 जून 2020 के पूर्व के बालू के भंडारण का सत्यापन करें तदनुसार ही परमिट एवं चालान निर्गत करने की अनुमति दें। विभाग ने कहा है कि भंडारण स्थल से बालू का परिवहन मात्र ट्रैक्टर से किया जाए। बड़े वाहनों जैसे हाइवा, डम्फर आदि का उपयोग नहीं किया जाए। उक्त कार्य स्थल पर मजदूरों की मजदूरी का भुगतान सरकार द्वारा तय दर पर ही हो, यह सुनिश्चित करें। भंडारण स्थल से बालू के स्टॉक का निरीक्षण समय-समय पर किया जाए। भंडारण स्थल से बालू की बिक्री/ आपूर्ति में सरकारी योजनाओं में आवश्यकता को प्राथमिकता दी जाए.

विदित हो कि माननीय राष्ट्रीय हरित न्यायाधिकरण कोलकाता द्वारा पारित आदेश के आलोक में राज्य अंतर्गत बालू घाटों से बालू का उठाव वर्षा ऋतु के समय किसी भी परिस्थिति में नही किया जाना है । लेकिन खान विभाग को विभिन्न समाचार पत्रों तथा अन्य सूचना के माध्यम से उक्त अवधि में बालू का अवैध उठाव खनन कर्ताओं, बालू माफियाओं द्वारा किए जाने की सूचना प्राप्त हो रही थी। सभी उपायुक्त यह सुनिश्चित करें कि माननीय एनजीटी के आदेश का शत-प्रतिशत पालन हर परिस्थिति में सुनिश्चित किया जाए तथा अवैध बालू का उत्खनन का मामला सामने आने पर दंडात्मक कार्रवाई किया जाए.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

सीआरपीएफ जवानों द्वारा मारे गये रोशन होरो के परिजनों ने मुख्यमंत्री से मुलाकात की, मुख्यमंत्री ने कहा

Next Post

जनजाति समाज ने देश की सांस्कृतिक विरासत को अक्षुण्ण रखा : बाबूलाल मरांडी

Next Post
जनजाति समाज ने देश की सांस्कृतिक विरासत को अक्षुण्ण रखा : बाबूलाल मरांडी

जनजाति समाज ने देश की सांस्कृतिक विरासत को अक्षुण्ण रखा : बाबूलाल मरांडी

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d