रामगढ: कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव वह इसके रोकथाम हेतु पूरे देश को 14 अप्रैल तक के लिए लॉक डाउन किया गया है. इस अवधि के दौरान जिला प्रशासन, रामगढ़ द्वारा सभी जिले वासियों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना सुनिश्चित किया जा रहा है.
Also Read This: CM के नवनियुक्त प्रधान सचिव ने CM से की शिष्टाचार मुलाकात
जिला अंतर्गत पशुपालन से जुड़े लोगों को लॉक डाउन की अवधि के दौरान पर्याप्त मात्रा में पशु आहार (चोकर, कुट्टी, दाना आदि) प्राप्त हो सके इसलिए सभी पशु आहार दुकानों को पूर्वाहन 10ः00 से संध्या 5ः00 बजे तक के लिए खुला रखने का निर्देश दिया गया है. इस दौरान सभी दुकानदारों को अपनी-अपनी दुकानों में आए ग्राहकों के लिए सोशल डिस्टेंसिंग का सख्ती से पालन करना अनिवार्य होगा.
Also Read This:थाना स्तर पर दाल-भात केंद्र के लिए 2.99 करोड़ स्वीकृत

