BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

लोगों की इम्युनिटी बढ़ाने में जुटा संघ, स्वयंसेवक बांटेंगे होम्योपैथी की दवाई

by bnnbharat.com
May 30, 2020
in समाचार
लोगों की इम्युनिटी बढ़ाने में जुटा संघ, स्वयंसेवक बांटेंगे होम्योपैथी की दवाई
Share on FacebookShare on Twitter

रांची: कोरोना के इस संकटकाल में आरएसएस के स्वयंसेवक पूरी तन्मयता से लोगों की सेवा में जुटे हैं. गरीब परिवारों को कच्चा राशन, भोजन पैकेट, प्रवासी मजदूरों के लिए भोजन और अस्पतालों में रक्तदान जैसे सेवा कार्यों के बाद संघ के स्वयंसेवक अब लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता  बढ़ाने में जुट गए है.

भारत सरकार के आयुष मंत्रालय के द्वारा निर्देशित होम्योपैथी दवाई आर्सेनिक एल्बम 30 लोगों की इम्यूनिटी बढ़ाने में काफी मददगार है. इसी उद्देश्य से आरएसएस के रांची विभाग के द्वारा 1 लाख परिवारों तक यह दवाई पहुंचाने की योजना बनाई गई है.

संघ के स्वयंसेवक पहले चरण में कोरोना के खिलाफ जंग में जुटे स्वास्थ्यकर्मी, पुलिसकर्मी, स्वयंसेवकों के बीच इस दवाई का वितरण करेगी, अगले चरण में प्रत्येक परिवार में इस दवाई का वितरण किया जाएगा.

प्रांत प्रचारक ने दवा बांटकर की शुरुआत

शनिवार को लालपुर के नगड़ा टोली स्थित जानकी रसोई सेवा केंद्र में प्रांत प्रचारक रविशंकर ने इसकी शुरुआत सेवा कार्य में लगे स्वयंसेवकों के बीच बांटकर की. मौके पर डॉक्टर राजीव, पार्षद रोशनी खलखो, विभाग सेवा प्रमुख कन्हैया कुमार आदि उपस्थित थे.

20 हजार से अधिक परिवारों को कच्चा राशन और डेढ़ लाख लोगों को भोजन करा चुका है संघ

ज्ञात हो कि लॉकडाउन के आरंभिक दिनों से ही आरएसएस के कार्यकर्ता जरूरतमंद परिवारों के बीच कच्चा राशन और भोजन कराने का व्यापक अभियान छेड़ रखा है, जिसके अंतर्गत अबतक 20 हजार से अधिक परिवारों को कच्चा राशन, डेढ़ लाख से अधिक लोगों को भोजन करा चुका है.

विभाग सेवा प्रमुख कन्हैया कुमार ने बताया कि रांची शहर में प्रवेश करने वाले सभी राजमार्गों पर 7 सेवा शिविर लगाए गए है, जिसके द्वारा प्रवासी मजदूरों को पानी की बोतल, तरबूज, ब्रेड, बिस्किट, जूस और भोजन पैकेट उपलब्ध कराई जा रही है. इन सातों केंद्रों के द्वारा प्रतिदिन औसतन 20 हजार लोगों की सेवा की जा रही है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

खाद्यापूर्ति विभाग के अपर मुख्य सचिव ने किया दाल-भात केन्द्र का औचक निरीक्षण

Next Post

जीइएल चर्च ने मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए पांच लाख का चेक सौंपा

Next Post
जीइएल चर्च ने मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए पांच लाख का चेक सौंपा

जीइएल चर्च ने मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए पांच लाख का चेक सौंपा

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d