BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

2 साल बाद सानिया मिर्जा की WTA सर्किट में वापसी, उतरते ही धमाकेदार जीत

by bnnbharat.com
January 14, 2020
in समाचार
2 साल बाद सानिया मिर्जा की WTA सर्किट में वापसी, उतरते ही धमाकेदार जीत

2 साल बाद सानिया मिर्जा की WTA सर्किट में वापसी, उतरते ही धमाकेदार जीत

Share on FacebookShare on Twitter

भारत की दिग्गज टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा ने डब्ल्यूटीए सर्किट में जीत से वापसी की है. 33 साल की सानिया ने मंगलवार को होबार्ट इंटरनेशनल टूर्नामेंट के महिला युगल क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई.

दो साल बाद कोर्ट पर वापसी करते हुए सानिया और उनकी यूक्रेनी साथी नादिया किचेनोक ने जॉर्जिया की ओकसाना कलाशनिकोवा और जापान की मियू केटो की जोड़ी को मात दी. एक घंटे 41 मिनट तक चले मुकाबले में सानिया की जोड़ी ने 2-6 7-6 (3) 10-3 से जीत दर्ज की.

अब गैरवरीय इंडो-यूक्रेनी (सानिया-नादिया) जोड़ी का अगला मुकाबला अमेरिका की वानिया किंग और क्रिस्टीना मैकहेल से होगा. इस अमेरिकी जोड़ी ने जॉर्जिना गार्सिया पेरेज और सारा सोरिबेस टॉर्मो की चौथी वरीयता प्राप्त स्पेन की जोड़ी को 6-2 7-5 से मात दी.

सानिया ने होबार्ट में वापसी से पहले आखिरी बार अक्टूबर 2017 में चाइना ओपन में हिस्सा लिया था. टेनिस से दो साल दूर रहने के दौरान मां बनने के लिए औपचारिक ब्रेक लेने से पहले उन्हें चोट से जूझना पड़ा था.

सानिया ने साल के पहले ग्रैंड स्लैम ऑस्ट्रेलियन ओपन में रोहन बोपन्ना के साथ जोड़ी बनाने का फैसला किया है. दरअसल, राजीव राम इस टूर्नामेंट से हट गए हैं जिनके साथ उन्होंने शुरुआत में जोड़ी बनाने की योजना बनाई थी.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

SCO के आठ अजूबो में शामिल स्टेच्यू ऑफ यूनिटी, विदेश मंत्री ने दी जानकारी

Next Post

मुर्गा बाजार में अचानक लगी आग, 2000 मुर्गे जिंदा जले

Next Post
मुर्गा बाजार में अचानक लगी आग, 2000 मुर्गे जिंदा जले

मुर्गा बाजार में अचानक लगी आग, 2000 मुर्गे जिंदा जले

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d