BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

स्वच्छता के प्रति सजगता जरूरी, शहर में चलाया जाए सफाई अभियान: उपायुक्त

by bnnbharat.com
July 27, 2020
in समाचार
स्वच्छता के प्रति सजगता जरूरी, शहर में चलाया जाए सफाई अभियान: उपायुक्त
Share on FacebookShare on Twitter

बिश्वजीत शर्मा,

साहेबगंज: सोमवार को गंगा समिति की बैठक समाहरणालय स्थित सभागार में उपायुक्त-सह- जिला दंडाधिकारी चितरंजन कुमार की अध्यक्ष्ता में की गई. बैठक में नमामि गंगे तथा अन्य परियोजनाओं की जानकारी ली गयी.

बैठक में समिति के सदस्यों से गंगा घाट के सौंदर्यीकरण पर चर्चा की. इस दौरान उपायुक्त कुमार ने शहरों को स्वच्छ रखने के अलावा सरकारी विभाग व आसपास भी स्वच्छता की मुहिम को जारी रखने के निर्देश दिए एवं कहा कि स्वच्छता के प्रति सजगता जरूरी है, इसलिए शहर में सफाई अभियान चलाया जाए.

उन्होंने बैठक में साहिबगंज स्थित घाट में लाइटिंग तथा पर्यटकों के बैठने की व्यवस्था करने का निर्देश दिया. बैठक में उपायुक्त कुमार ने कूड़ा व पॉलीथिन मुक्ति की दिशा में नियमित कार्य करते हुए अभियान चलाने को कहा.

अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि गंगा समिति के तहत निर्धारित प्रारूप के अनुरूप नगरपालिका व निकायवार की गयी कार्य की प्रगति रिपोर्ट प्रभागीय वनाधिकारी को सौंपी जाए.

इस दौरान उपायुक्त कुमार ने स्वच्छता एवं पेयजल के कार्यपालक अभियंता से गंगा तट के आस-पास स्वच्छता के लिए किए गए प्रयासों की जानकारी लेते हुए इन प्रयासों में और तेजी लाने का निर्देश दिया.

उन्होंने बैठक के दौरान वन विभाग द्वारा क्रियान्वित योजनाओ की समीक्षा की तथा उन योजनाओं की वर्तमान स्थिति की जानकारी भी ली.

बैठक में समिति सदस्यों द्वारा सड़क एवं नालों की गंदगी की समस्या उठायी गयी तथा उपायुक्त चितरंजन कुमार ने अधिकारियों को जल्द समस्या के निपटारे का निर्देश दिया.

बैठक में वन प्रमंडल पदाधिकारी विकास पालीवाल, अनुमंडल पदाधिकारी साहिबगंज पंकज कुमार साव, जिला खनन पदाधिकारी विभूति कुमार, कार्यपालक अभियंता स्वच्छता एवं पेयजल विजय कुमार एडविन एवं गंगा समिति के सदस्य उपस्थित थे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

कोरोना अपडेट: जानें कैसे चकमा देता है कोरोना इम्यून सिस्टम को

Next Post

राज्य में पुलिसकर्मियों पर कोरोना का कहर जारी, संख्या बढ़कर हुई 645

Next Post
24 घंटे के अंदर 114 पुलिसकर्मी हुए कोरोना से संक्रमित, 1 की मौत

राज्य में पुलिसकर्मियों पर कोरोना का कहर जारी, संख्या बढ़कर हुई 645

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d