मुंगेर : नगर परिषद जमालपुर द्वारा जमालपुर शहर में कोरोना संक्रमण को देखते हुए सैनिटाइजेशन का कार्य शुरू कर दिया गया. इस संबंध में कार्यपालक पदाधिकारी सूर्यानंद सिंह ने बताया कि सबसे पहले मुख्य सड़क के दोनों ओर सैनिटाइजेशन का कार्य पूरा किया जाएगा जहां पर फायर ब्रिगेड के वाहनों से सोडियम हाइपोक्लोराइट सैनिटाइजेशन का कार्य किया जा रहा है.
इस क्रम में जुबली बेल चौक से सदर बाजार के निचला रोड होते हुए भारत माता चौक तक सैनिटाइजेशन करवाया जा रहा है. जहां फायर ब्रिगेड के वाहनों के लिए सड़क उपलब्ध नहीं है वहां छोटे-छोटे उपकरणों से सैनिटाइजेशन का कार्य कराया जाएगा. उन्होंने यह भी बताया कि जब कोरोनावायरस के संक्रमण का पहला अध्याय जमालपुर में आरंभ हुआ था तब उस समय भी पूरे शहर के प्रत्येक वार्ड में सैनिटाइजेशन का कार्य कराया गया था.

