अमन राज,
गोड्डा(पथरगामा): लखन पहाड़ी ग्राम पंचायत के मुखिया सह मुखिया संघ के प्रखंड अध्यक्ष प्रदीप सिंह के द्वारा पंचायत के सियारडीह वीरसैनी बारकोप आदि गांव को कोरोना संक्रमण से बचाव हेतु सैनिटाइजेशन कराया गया.
मुखिया सिंह ने बताया कि अन्य राज्यों से आ रहे प्रवासी मजदूरों को देखते हुए पंचायत के सभी सरकारी भवनों का सैनिटाइजेशन कराया जा रहा है, ताकि कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव संभव हो सके.
सैनेटाइजेशन कार्य में मनीष कुमार मिश्रा, मनोज कुमार, जावेद, मोनू, छोटू, सुरेश आदि का सहयोग सराहनीय रहा.

