रांचीः युवा सुरक्षा वाहिनी की बैठक रविवार को बिरसा मुंडा पुराना जेल परिसर में हुई. बैठक की अध्यक्षता” युवा सुरक्षा वाहिनी” के अध्यक्ष ओम वर्मा ने की. बैठक का संचालन रवि वर्मा एवं बिक्की वर्मा ने की.
कोरोना महामारी कोविड-19 के दौरान दुर्गा पूजा महोत्सव को लेकर विचार विमर्श किया गया. राज्य सरकार के द्वारा दिए गए निर्देशों पर चर्चा किया गया. रांची सहित पूरे झारखंड के पूजा पंडाल से एवं सभी नागरिकों से “युवा सुरक्षा वाहिनी” आग्रह करती है.
सभी कोई इस कोरोना महामारी को देखते हुए सभी भक्त जन अपने घर पर ही रहकर मां भवानी की आराधना करें एवं इस महामारी से निपटने की मां हमें शक्ति प्रदान करें. साथ ही सभी पूजा पंडाल पूरे विधि विधान से मां दुर्गा की आराधना कर पूजा करे.
“युवा सुरक्षा वाहिनी” राज्य सरकार से विभिन्न मांग करती है कि पूजा के दौरान, जो इस प्रकार है –
1.साफ-सफाई का उचित व्यवस्था की जाये.
2.बिलीचिंग पाउडर का छिड़काव सभी पूजा प्रांगण में किया जाये.
3. सभी पूजा पंडाल में सैनिटाइजर एवं मास्क की भी व्यवस्था की जाये.
3 . पूजा पंडाल एवं नागरिकों की सुरक्षा हेतु उचित पुलिस बल पंडाल एवं चौक चौराहे में व्यवस्था की जाये, ताकि असामाजिक तत्वों पर भी लगाम लगाया जा सके.
4.सभी पूजा पंडाल सहित पुरे शहर में लाइट की उचित व्यवस्था की जाये.
5.रांची नगर निगम के द्वारा सभी पूजा पंडाल को सुबह शाम सैनिटाइजर किया जाये.
6.मास्क सोशल डिस्टेंस का सभी पंडाल एवं नागरिक विशेष ध्यान दिया जाये.
7. हिन्दू धर्म के धार्मिक परम्परा को बनाये रखने हेतु ढांक बजाने की अनुमति प्रदान की जाय .
बैठक के दौरान विभिन्न विषयों पर चर्चा किया गया एवं तय किया गया कि राज्य सरकार के द्वारा जारी निर्देशों पर राज्य सरकार फिर से विचार कर निर्देश जारी करे.
बैठक में मुख्य रुप से सयोजक रवि, जितेंद्र सिंह पटेल, रामरतन जायसवाल, समीर आर्यन, अभिषेक प्रसाद मुंडा, ओम वर्मा, रवि वर्मा, विकी वर्मा, शान कुमार, अमित कुमार, गौरभ कुमार, भास्कर कुमार, आशुतोष अशोक, अलीयश, अभिसेक, शुभम, शंकर, राहुल, रवि, सत्यम, सागर अभिषेक, पर्यान्शु, विकाश, प्रिंस इत्यादि उपस्तिथ थे.

