BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

संजना सांघी ने शूटिंग के दौरान सुशांत पर लगे यौन शोषण के आरोपों पर तोड़ी चुप्पी

by bnnbharat.com
July 22, 2020
in समाचार
संजना सांघी ने शूटिंग के दौरान सुशांत पर लगे यौन शोषण के आरोपों पर तोड़ी चुप्पी
Share on FacebookShare on Twitter

मुम्बई:  संजना सांघी ने दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की अंतिम फिल्म ‘दिल बेचारा’ की शूटिंग के दौरान सुशांत पर लगे यौन शोषण के आरोपों पर चुप्पी तोड़ी है. एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने कहा है कि उनके और सुशांत के बीच सबकुछ बढ़िया था. वह इसके बारे में पहले भी बता चुकी हैं. वहीं, फिल्म के निर्देशक मुकेश छाबड़ा ने सुशांत की तारीफ करते हुए कहा है कि उन्होंने फिल्म के सभी भावनात्मक दृश्यों को बनाने में उनकी मदद की थी.

संजना के मुताबिक सबको लगता है कि सिर्फ सुशांत ही इन सभी अफवाहों को लेकर परेशानी में रहे. वह कहती हैं, ‘सिर्फ वही नहीं, मैं भी इन सभी अफवाहों के चलते परेशान हो गई थी. हम अपना सच जानते हैं. मैं जानती हूं कि वह मेरे लिए क्या मायने रखते थे और वह भी जानते थे कि मैं उनके लिए क्या थी? और यही हमारे लिए जरूरी था. हम हर रोज सेट पर शूटिंग किया करते थे. जब एक या दो आलेख आते हैं तो हर अफवाह पर ध्यान नहीं दिया जाता है. अक्सर उन्हें ऐसे ही छोड़ दिया जाता है. मैं ऐसे निराधार आलेखों की परवाह भी नहीं करती.

संजना ने अपनी बात जारी रखते हुए कहा, ‘हमारे बीच इन सब आरोपों के बाद भी कुछ नहीं बदला क्योंकि ऐसा कुछ था ही नहीं. हम बस यही सोच रहे थे कि सबको भरोसा कैसे दिलाया जाए? सोचिए, वह कैसा दौर होगा जब जिन दो लोगों के बारे में अफवाहें उड़ाई जा रही हैं, वही यह सोच रहे हैं कि हम यह साबित कैसे करें? उन्होंने मुझसे कहा कि क्या हम दोनों की बातचीत को सामने लाया जाए? मैंने भी कहा कि अगर इससे कुछ होता है तो क्यों नहीं. सुशांत हमारे बीच हुई बातचीत के स्क्रीनशॉट लेकर लोगों के सामने भी लाए लेकिन फिर भी किसी को भरोसा ही नहीं हुआ. मैंने भी सामने आकर सारी सफाई दी लेकिन इससे भी कोई काम नहीं बना.’

इस बारे में संजना ने सोशल मीडिया पर कुछ पोस्ट साझा करके अपनी सफाई भी दी थी. इधर निर्देशक मुकेश छाबड़ा ने भी बताया है कि सुशांत ने तो फिल्म के भावनात्मक दृश्यों को बनाने में उनकी पूरी मदद की थी. उन्होंने कहा है कि काम खत्म करने के बाद सभी लोग साथ में खाना खाते थे, तरह तरह के खेल खेलते थे, नाचते थे, गाते थे. ऐसा कुछ था ही नहीं जिससे कि कुछ अजीब लगे. उन्होंने कहा, ‘मुझे नहीं पता कि इस वक्त मुझे दुखी होना चाहिए या फिर खुश होना चाहिए. क्योंकि सभी कुछ बदल चुका है. लेकिन, मुझे लोगों का उनके प्रति प्यार देखकर बहुत अच्छा महसूस हो रहा है. मुझे आशा है कि मैं इस फिल्म के जरिए सभी को और सुशांत को भी गौरवान्वित महसूस करा पाऊंगा.’

गौरतलब है कि 2018 के अंत में फिल्म दिल बेचारा की शूटिंग के दौरान ही सुशांत सिंह राजपूत को लक्ष्य करके डिजिटल मीडिया पर तमाम आलेख सामने आए थे. एक आलेख में उन्हें ‘स्कर्ट चेजर’ भी कहा गया. इस घटना के बाद से ही सुशांत काफी परेशान रहने लगे थे और उन्हें लगने लगा था कि कोई उनका करियर बर्बाद करने की साजिशें कर रहा है. वह दिन में सैकडों बार सिर्फ इसलिए अपना नाम गूगल किया करते थे कि कहीं उनके नाम से कोई नई निगेटिव स्टोरी तो नहीं आ गई.

 

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

जंगलराज के कारण आमजन में अपराधियों का डर: प्रियंका गांधी

Next Post

नए नगर आयुक्त मुकेश कुमार ने मेयर आशा लकड़ा से की मुलाकात

Next Post
नए नगर आयुक्त मुकेश कुमार ने मेयर आशा लकड़ा से की मुलाकात

नए नगर आयुक्त मुकेश कुमार ने मेयर आशा लकड़ा से की मुलाकात

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d