रांची : युवा तुर्क क्रांतिकारी नेता एवं पूर्व सांसद स्व. संजय गांधी की पुण्यतिथि कांग्रेस मुख्यालय, कांग्रेस भवन, रांची में प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष सह मंत्री डॉ रामेश्वर उरांव की अध्यक्षता में मनाई गई.
इस अवसर पर डॉ रामेश्वर उरांव ने स्व. संजय गांधी के जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि स्व गांधी युवाओं के प्रेरणा के स्रोत रहें है. उपस्थित कांग्रेसजनों को संबोधित करते हुए डॉ उरांव ने कहा कि स्व. गांधी बहुमुखी प्रतिभा के धनी थे. दूरदर्शिता का सबसे बड़ा उदाहरण यह था कि राजनीति में प्रवेश के साथ ही उन्होंने राष्ट्रहित में कई कार्यक्रम चलाया, जिसमें परिवार नियोजन, दहेज प्रथा जैसी व्याप्त कुरीतियों को समाप्त करने, वन एवं पर्यावरण की रक्षा करने की दिशा में कार्य करना शुरू किया.
डॉ उरांव ने कहा कि स्व. गांधी के सक्रिय राजनीति में आने के साथ ही युवाओं के हृदय सम्राट के रूप में पहचान बना लिया था, उनके नेतृत्व में चलाये गये कार्यक्रम से देष में काफी प्रगति हुई. उनकी कमी देश को हमेशा महसूस होते रहेगी.
इस अवसर पर सांसद धीरज प्रसाद साहु, कार्यकारी अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, विधायक राजेश कच्छप, अनादि ब्रह्म, रोशन लाल भाटिया, डॉ वीपी शरण, प्रवक्ता आलोक कुमार दूबे, लाल किशोर नाथ शाहदेव, राजीव रंजन प्रसाद, डॉ राजेश गुप्ता, अमिताभ रंजन, अमूल्य नीरज खलखो, ज्योति सिंह मथारू, डॉ एम तौसीफ, गजेन्द्र सिंह, बेलस तिर्की, नेली नाथन, जितेन्द्र त्रिवेदी, चैतु उरांव, विभव शाहदेव, तपेश्वर मिश्रा, दिनेश लाल सिन्हा, ओम प्रकाश व्यास रामानंद केशरी सहित अन्य कांग्रेसजन उपस्थित हुए.

