मुंबई: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को सत्ता से बाहर भेजने के लिए कांग्रेस लाख कोशिशें कर रही हैं, लेकिन हर बार उसकी ऊर्जा अपनी पार्टी के भीतर की लड़ाई को सुलझाने में ही खर्च हो जा रही है. बीते दिनों प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दिल्ली नेतृत्व को चुनौती देने वाले पूर्व मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष संजय निरूपम ने एक बार फिर पार्टी में किसी पर हमला बोला है. संजय निरूपम ने सोमवार सुबह ट्विटर पर लिखा कि आखिर राहुल गांधी की रैली में निकम्मा अनुपस्थित क्यों था?
कांग्रेस नेता संजय निरूपम ने सोमवार सुबह ट्वीट किया. उन्होंने लिखा कि राहुल गांधी की मुंबई रैली में मेरी अनुपस्थिति को लेकर जो बातें की जा रही हैं, वह पूरी तरह से गलत हैं. एक पारिवारिक कार्यक्रम की वजह से मैं पूरे दिन व्यस्त रहा था और इस बारे में मैंने राहुल गांधी को पहले ही बता दिया था. वो मेरे नेता हैं और वह हमेशा ही मेरे लिए एक जैसे रहेंगे.

