BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

गाजीपुर बॉर्डर पहुंचे संजय राउत, किसान नेता राकेश टिकैत से मिले

by bnnbharat.com
February 2, 2021
in समाचार
गाजीपुर बॉर्डर पहुंचे संजय राउत, किसान नेता राकेश टिकैत से मिले
Share on FacebookShare on Twitter

दिल्ली: राजधानी दिल्ली में किसानों का आंदोलन जारी है. मंगलवार को प्रदर्शन का 69वां दिन है. 26 जनवरी की हिंसा के बाद अब यह आंदोलन राजनीतिक हो गया है. मंगलवार को भी शिवसेना नेता संजय राउत और अरविंद सावंत गाजीपुर बॉर्डर पहुंचे और प्रदर्शनकारी नेताओं से मुलाकात की. राउत ने किसान नेता राकेश टिकैत को गले लगाया और भरोसा दिलाया कि शिवसेना पूरी तरह से उनके साथ है. इससे पहले विपक्षी सदस्यों ने इस मुद्दे को राज्यसभा में उठाया है. मंगलवार को कार्रवाई शुरू होते ही विपक्षी सदस्य हंगामा करने लगे. ये कृषि कानूनों पर चर्चा की मांग कर रहे थे. इस पर सभापति ने कहा कि तीनों कृषि बिलों पर चर्चा हो चुकी है और सभी दलों ने अपनी बात रखी है. 

दिल्ली पुलिस ने अब प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए पुख्ता तैयारी शुरू कर दी है. टीकरी और सिंघु समेत दूसरे राज्यों को जोड़ने वाले दिल्ली के बार्डर पर कहीं चौड़े गड्ढे खोदे जा रहे हैं तो कहीं सड़क पर नुकीली कीलें लगाई जा रही हैं. जगह-जगह सीमेंट के बैरिकेड लगाए गए हैं. पुलिस की कोशिश है कि सिंघु बार्डर पर धरना दे रहे किसान किसी भी हाल में दिल्ली में नहीं घुस सकें. राष्ट्रीय राजमार्ग एक पर भी सीमेंट कंकरीट (सीसी) की दीवार बना दी गई. कंटेनरों में भी सीमेंट के भारी बैरिकेड रख दिए गए हैं. पुलिस ने यहां पर सीमेंट के बैरिकेड को एकसाथ वेल्ड करवाकर उनके बीच में सीमेंट, रेती-रोड़ी की करीब चार फीट चौड़ी दीवार चिनवा दी है. कंटेनरों का मुंह दिल्ली की ओर करके उसके अंदर भी बैरिकेड रख दिए गए हैं.

स्थानीय लोगों के सता रहा अनहोनी का डर: 

इस बीच, टीकरी बार्डर पर स्थित बाजारों में आंदोलनकारियों की दहशत है. वे हाथ में डंडे लिए घूम रहे हैं और स्थानीय लोगों को हमेशा अनहोनी का डर होता है. लेकिन, पुलिस पूरी तरह मुस्तैद है. मुख्य सड़क से सटी गलियों व बाजारों में पुलिसकर्मी लगातार गश्त कर रहे हैं. स्थानीय लोगों का कहना है कि पुलिसकर्मी जिस तरह से अपनी डयूटी का निर्वहन कर रहे हैं, उसकी जितनी तारीफ की जाए, कम है. हालांकि पुलिस ने लोगों को समझाया है कि वे किसी तरह की अफवाहों पर ध्यान न दें.

दीप सिद्धू की तलाश तेजी, बिहार में होने के संकेत मिले

26 जनवरी की हिंसा के मामले में पुलिस की जांच जारी है. अब तक पुलिस ने 38 उपद्रवियों को गिरफ्तार किया है. अब तक 44 मुकदमे दर्ज हो चुके हैं, जबकि 122 की गिरफ्तारी हो चुकी है. वहीं मुख्य आरोपी दीप सिद्धू की तलाश जारी है. पुलिस को उसकी आखिरी लोकेशन बिहार में मिली है. इसके बाद सोमवार को पुलिस की एक टीम को बिहार रवाना कर दिया गया है. इस संबंध में बिहार पुलिस से भी दिल्ली पुलिस ने संपर्क किया है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

पर्यटकों के लिए इस दिन से खुलेगा राष्ट्रपति भवन का मुगल गार्डन

Next Post

ATS ने दाऊद के गुर्गे चिंकू पठान को किया गिरफ्तार

Next Post
ATS ने दाऊद के गुर्गे चिंकू पठान को किया गिरफ्तार

ATS ने दाऊद के गुर्गे चिंकू पठान को किया गिरफ्तार

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d