नई दिल्ली: आज महाराष्ट्र में सियासी उथलपुथल मच गयी. बीजेपी ने एनसीपी के अजीत पवार के साथ मिलकर सरकार बना ली.
अब संजय राउत ने दावा किया है कि अजित पवार के साथ एनसीपी के सिर्फ दो विधायक हैं. शिवसेना नेता ने कहा कि महाराष्ट्र में दोबारा चुनाव नहीं होंगे लेकिन हम ही सरकार बनाएंगे और अजित पवार अकेले रह जाएंगे.

