BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

संजय राउत का आरोप, कहा- BJP के कहने पर ममता को प्रचार से रोकने का निर्णय लिया गया

by bnnbharat.com
April 13, 2021
in समाचार
मुंबई को पाकिस्तान कहने वाली अभिनेत्री के पीछे कौन: शिवसेना
Share on FacebookShare on Twitter

मुंबई: शिवसेना सांसद संजय राउत ने मंगलवार को आरोप लगाया कि निर्वाचन आयोग ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को 24 घंटे तक प्रचार मुहिम से रोकने का निर्णय भाजपा के कहने पर लिया है.

राउत ने ट्वीट किया कि यह देश की स्वतंत्र संस्थाओं की सम्प्रभुता और ”लोकतंत्र पर सीधा हमला” है.

शिवसेना के मुख्य प्रवक्ता ने बनर्जी के साथ एकजुटता जताते हुए उन्हें ”बंगाल की शेरनी” करार दिया.

पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव चल रहे हैं. शिवसेना इस चुनाव में नहीं लड़ रही है, लेकिन उसने बनर्जी को अपना समर्थन दिया है.

आयोग ने बनर्जी के केंद्रीय बलों के खिलाफ बयानों और कथित धार्मिक प्रवृत्ति वाले एक बयान के कारण उनके 24 घंटे तक चुनाव प्रचार करने पर रोक लगा दी है.

राउत ने ट्वीट किया, ”ईसीआई (भारत निर्वाचन आयोग) ने ममता दीदी पर 24 घंटे के लिए प्रतिबंध लगा दिया है. यह स्पष्ट रूप से भारत में सत्तारूढ़ पार्टी के कहने पर किया गया.”

उन्होंने ट्वीट किया, ”यह भारत में स्वतंत्र संस्थानों की सम्प्रभुता और लोकतंत्र पर सीधा हमला है. मैं बंगाल की शेरनी के प्रति एकजुटता व्यक्त करता हूं.”

चुनाव प्रचार पर 24 घंटे के लिए पाबंदी लगाए जाने के निर्वाचन आयोग के फैसले की आलोचना करते हुए बनर्जी ने कहा कि वह आयोग के ”असंवैधानिक फैसले” के खिलाफ मंगलवार को कोलकाता में धरना देंगी.

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है. यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

सुशील चंद्रा बने देश के नए मुख्य चुनाव आयुक्त

Next Post

Covid Vaccine: भारत में अगले 3-4 हफ्तों में मिल सकती है स्पूतनिक-वी

Next Post
भारत को मिली तीसरी वैक्सीन, ‘स्पूतनिक-वी’ के इस्तेमाल को मिली मंजूरी

Covid Vaccine: भारत में अगले 3-4 हफ्तों में मिल सकती है स्पूतनिक-वी

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d