दिल्ली: प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने शिवसेना सांसद और वरिष्ठ नेता संजय राउत की पत्नी वर्षा राउत को पंजाब और महाराष्ट्र सहकारी (पीएमसी) बैंक घोटाला मामले के संबंध में आज अपने समक्ष पेश होने को कहा है. वर्षा को भेजा गया यह तीसरा समन है. इससे पहले उन्होंने स्वास्थ्य का हवाला देते हुए एजेंसी के सामने पेश होने से मना कर दिया था.
पिछले साल सितंबर में आरबीआई ने निकासी सीमा को कम कर दिया था और 4,355 करोड़ रुपये की कथित धोखाधड़ी के बाद पीएमसी बैंक की गतिविधियों को प्रतिबंधित कर दिया था.
ईडी ने बाद में मामले के संबंध में हाउसिंग डेवलेपमेंट इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड (एचडीआईएल) के स्वामित्व वाली 3,830 करोड़ रुपये से अधिक की चल और अचल संपत्ति को जब्त कर लिया था. इसी बीच राउत ने समन को कायरता बताया है.

