-
पूर्व में भी 1 करोड़ रुपए दे चुके हैं.
-
रांची लोकसभा के लिए कुल 2 करोड़ रुपए उन्होंने अपने फंड से दिए
रांची: वैश्विक महामारी कोरोना से निपटने के लिए राष्ट्रीय स्तर पर तैयारियां चल रही है. हर कोई अपने-अपने स्तर से सरकार को सहयोग कर रहा है.
बार-बार संसाधनों की कमी की बात सामने आ रही है. झारखंड में भी कोरोना को लेकर सरकार हर परिस्थिति से निपटने की तैयारी कर रही है.
विधायक-सांसद भी अपने-अपने स्तर से आर्थिक सहयोग कर रहे हैं. रांची के सांसद संजय सेठ ने इस वैश्विक महामारी से निपटने व इलाज के लिए आज फिर एक करोड़ रु0 दिए.
Also Read This: BREAKING: झारखंड में कोरोना की धमक, विदेशी महिला में कोरोना पोजिटिव
इसके पूर्व भी अपने संसदीय निधि से 1 करोड़ रुपए सहित एक महीने का वेतन प्रधानमंत्री राहत कोष में दे चुके हैं. अब तक रांची संसदीय क्षेत्र के लिए दो करोड़ रुपया सहायता राशि के तौर पर दे चुके हैं.
सेठ ने कहा है कि वैश्विक महामारी कोरोना के लिए पूरा देश एक साथ खड़ा है. विभिन्न प्रकार के संसाधनों की जरूरत है.
ऐसे में रांची लोकसभा क्षेत्र के रांची, हटिया, कांके, खिजरी, सिल्ली व ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र में संसाधनों को पूरा करने के लिए उन्होंने पूर्व में वेंटिलेटर, पीपीई कीट, N95 मास्क, ट्रिपल लेयर मास्क, हैंड सैनिटाइजर, थर्मल स्कैनर, स्प्रे पंप, एयर प्यूरीफायर और सैंपल कलेक्शन के लिएत्रं विभिन्न संसाधन अविलम्ब खरीदने के लिए एक करोड़ रुपए दे चुके हैं. 25 लाख रुपए सरायकेला खरसावां जिले को दिया गया है.
केंद्रीय मंत्री ने झारखंड के सांसदों के साथ वीडियो कांफ्रेंस कर कोरोना को लेकर राज्य की स्थिति की समीक्षा की सांसद सेठ ने इसमें भाग लिया.
आज केंद्रीय कोयला संसदीय कार मंत्री प्रल्हाद जोशी, भारी उद्योग मंत्री अर्जुन राम मेघवाल, केंद्रीय गृह राज्य मंत्री किशन रेडी ने झारखंड के सांसदों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग द्वारा कोरोना को लेकर झारखंड के सांसदों के साथ राज्य की स्थिति की समीक्षा की.
कॉन्फ्रेंसिंग में स्पष्ट निर्देश दिया गया कि देश में युद्ध जैसे हालात हैं. नागरिकों को सतर्क व सावधान रखा जाए. हैंड मेड मास्क का उपयोग करें.
लॉकडाउन का पालन सुनिश्चित करें. लोग घर से बाहर ना निकले. सरकार के निर्देश का पालन हो. साथ ही राज में चल रहे राहत कार्य की जानकारी ली गई.
केंद्र सरकार संकल्पित है कि देश के किसी भी नागरिक को समस्या ना हो इसके लिए केंद्र सरकार लगातार काम कर रही है.
इसी के निमित रांची के सांसद संजय सेठ ने भी कॉन्फ्रेंस के माध्यम से अपनी बातों को रखा. यह जानकारी सांसद प्रेस प्रतिनिधि संजय पोद्दार ने दी.

