रांची:- रांची के सांसद संजय सेठ ने आज दिल्ली में भारत सरकार के खेल मंत्री किरण रिजिजू से मुलाकात कर झारखंड में महिलाओं के लिए फुटबॉल एकेडमी खोलने की मांग रखी साथ ही झारखंड में खेल को बढ़ावा देने के लिए विस्तृत चर्चा की.
सांसद सेठ ने बताया झारखंड ने कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को दिया है . यहां के ग्रामीण बच्चे खेल के क्षेत्र में खासकर हॉकी एवं क्रिकेट एवं तीरंदाजी में राष्ट्रीय, अंतराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान स्थापित कर चुकी है. फुटबॉल के क्षेत्र में भी यहां की बच्चों में काफी संभावनाएं हैं .अगर हम यहां के बच्चों को अच्छी सुविधा और ट्रेनिंग दे पाए तो यहां के बच्चे फुटबॉल में भी काफी आगे जा सकते हैं. अन्य क्षेत्रों में भी यहां के बच्चे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान स्थापित कर चुके हैं. ऐसे मे यहा के बच्चों को खेल के क्षेत्र में प्रोत्साहित करने हेतु खेल के क्षेत्र में मूलभूत सुविधा उप्लब्धकराने की जरूरत है . हमारे यहां गांव में होनहार बच्चे है. अगर हम उन्हें मूलभूत सुविधा मुहैया करा सकेंगे तो वह राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान स्थापित कर पाएंगे.

