रांची: उप महापौर संजीव विजयवर्गीय ने पथ निर्माण विभाग के सचिव को पत्र लिखकर राजधानी की वैसे सड़के जिसकी हालत खस्ता है। उन सड़कों की जल्द से जल्द मरम्मत करने को लेकर पत्र लिखा है।
उन्होंने इस पत्र में कांटाटोली चौक के पास निर्माणाधीन फ्लाईओवर के स्थान एवं खादगढ़ा बस स्टैंड से पेट्रोल पंप के आगे एवं बूटी मोड़ चौक से करमटोली चौक तक कई गड्ढे हैं। इसको लेकर उप महापौर संजीव विजयवर्गीय ने इसे जल्द से जल्द भरने और इन सड़कों की मरम्मत करने को लेकर पत्र लिखा है।
बता दें कि बूटीमोड़ से करमटोली चौक आने के बीच में कई जगह सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं। जिसके कारण आए दिन अप्रिय घटना होती रहती है।

