रांची: रांची में सस्ते दाम पर फ्लैट और जमीन देने के नाम पर करोड़ों रुपये के ठगी के आरोपी श्याम किशोर गुप्ता की जमानत याचिका को आज ईडी की विशेष अदालत ने खारिज कर दिया.
श्याम किशोर गुप्ता, जेडी नंदी और उनकी दोनों पत्नियों समेत आठ लोगों के खिलाफ ईडी ने 64.5 करोड़ रुपये की संपत्ति अवैध तरीके से अर्जित करने और अवैध कमाई को शेल कंपनियों में लगाने का आरोप है.

