BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

बिहार-झारखंड को जोड़ने वाली सनौर मुख्य मार्ग का नहीं हुआ है पक्कीकरण

by bnnbharat.com
March 21, 2020
in समाचार
बिहार-झारखंड को जोड़ने वाली सनौर मुख्य मार्ग का नहीं हुआ है पक्कीकरण

बिहार-झारखंड को जोड़ने वाली सनौर मुख्य मार्ग का नहीं हुआ है पक्कीकरण

Share on FacebookShare on Twitter

साजन मिश्रा,

गोड्डा(बसंतराय): गोड्डा जिला के सबसे अंतिम गांव एवं बिहार-झारखंड की लाइफ लाइन कही जाने वाली सनौर मुख्य मार्ग का कई सरकार बदलने के बाद भी अब तक पक्कीकरण नहीं किया गया है.

नतीजा ये है कि प्रतिदिन हजारों की संख्या में इस मार्ग से होकर छोटी से बड़ी, हाइवा ट्रक, चार पहिया एवं दोपहिया जैसे वाहनों के परिचालन से सड़क में बिछाए गए छोटे-छोटे पत्थर निकल जाने के कारण लोगों का पैदल चलना भी दूभर हो गया है.

ज्ञात हो कि बिहार-झारखंड के सीमा पर स्थित गेरुवा नदी के गोद में बसा सनौर गांव के निकट नदी में उच्चस्तरीय पूल का निर्माण कराया गया है, लेकिन पुल निर्माण के कई वर्ष बीत जाने के बाद भी सनौर के तरफ पुल से निकलने वाली एप्रोच पथ का पक्कीकरण नहीं किया गया.

Also Read This: जनता कर्फ्यू के कारण 3700 से ज्यादा ट्रेनें रद्द

वहीं ग्रामीणों की माने तो पुल के निर्माण कार्य के दौरान पहुंच पथ के दोनों साइड ऊंची गाइडवाल का भी निर्माण नहीं कराया गया है.

ऐसे में मुख्य मार्ग सह एप्रोच पथ के जर्जर होने से हमेसा उस जगह दुर्घटना होती रहती है. मालूम हो कि शुरू से उपेक्षित रहे सनौर गांव ने गोड्डा विधानसभा को प्रथम विधायक के रूप स्वर्गीय बुद्धिनाथ झा “कैरव” जैसे प्रतिनिधित्वकर्ता को देने कार्य किया.

आजादी के समय अंग्रेजों से डटकर लोहा लेने वाले और कुछ ही दिन पूर्व निधन हुए स्वर्गीय मतिकान्त मिश्र जैसे स्वतंत्रता सेनानी को देश आजादी के लिए देने का कार्य किया है.

Also Read This: पहाड़ी मंदिर में श्रद्धालुओं का प्रवेश बंद

वहीं हिंदी साहित्य जगत के उद्भट विद्वान स्वर्गीय जनार्दन मिश्र “परमेश” जैसे सुविख्यात कवि की उत्पत्ति भी इसी गांव के पृष्ठभूमि से हुई है. बावजूद उसके सरकारी पक्ष और विभागीय अधिकारी के द्वारा आजादी के 70 वर्ष बाद भी आज तक इस गांव को एक पक्की सड़क मुहैया नहीं करा पायी है.

गोड्डा जिला में कई विभागीय अधिकारी एवं राजनैतिक अखाड़ों में कई राजनेता ने सनौर से बहुमत हासिल कर गोड्डा में अपनी-अपनी सत्ता का भरपूर आनन्द लिया, लेकिन सनौर गांव के प्रति किसी की नींद नहीं खुली.

यूं कहें तो सनौर के नाम पर सभी सत्ता पक्ष एवं विभागीय अधिकारी चैन की नींद सोये हैं.

ग्रामीण संजय कुमार झा, पुनीत मिश्र, कुमोद मिस्त्री, मनोज मिश्र, मुन्ना गोस्वामी, बम गोस्वामी, गुड्डू ठाकुर, मनीष ठाकुर, मंटू यादव इत्यादि लोगों ने गोड्डा जिला पथ परिवहन विभाग एवं गोड्डा विधानसभा के विधायक अमित मण्डल से अविलम्ब इस पथ का चौड़ीकरण कराते हुए पक्की पथ निर्माण कराने की मांग की है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

अति विशिष्ट, विशिष्ट और सामान्य लोगों के बीच क्वॉरेंटाइन और आइसोलेशन की प्रक्रिया में फर्क ना करें राज्य सरकार: भाजपा

Next Post

समय है ‘कोरोना का पंचनामा’ करने का: PM मोदी

Next Post
समय है ‘कोरोना का पंचनामा’ करने का: PM मोदी

समय है 'कोरोना का पंचनामा' करने का: PM मोदी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d