ग्रामीणों को दिग्भ्रमित करते हुए आंदोलन को बेचा गया, हाई लेबल कमिटी के नाम पर हुई सिर्फ सौदेबाजी, कंपनी को फायदा पहुंचाया गया .
बड़कागाँव विधानसभा की भाजपा नेत्री और युवा मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति सदस्य पूनम साहू ने बिना ग्रामीणों के सहमति और उनके उचित मांग को नजरअंदाज करते हुए कंपनी द्वारा मॉइनिंग कार्य प्रारम्भ किये जाने को बड़ी साजिश करार दिया है . उन्होंने कहा की बिना किसी निष्कर्ष के मॉइनिंग कार्य शरू किया जाना राज्य सरकार की तानाशाही है , स्थानीय विधायक अम्बा प्रसाद और राज्य सरकार के द्वारा कंपनी को एकतरफा फायदा पहुँचाने के उद्देश्य से ग्रामीणों के हाथों से नेतृत्व ले के उन्हें तरह तरह के लोक लुभावन सपने दिखा के आंदोलन को बिना किसी निष्कर्ष के विधायक अम्बा प्रसाद द्वारा बीच में ही समाप्त करवा के मॉइनिंग कार्य प्रारंभ किया गया .
उन्होंने कहा कि हाई लेबल कमिटी में स्थानीय सांसद को नजरअंदाज करना भी इसी एक साजिश का नतीजा था, ताकि जनता की उचित मांग के जगह व्यक्तिगत लाभ पर ज्यादा ध्यान दिया जाये .
विधायक अम्बा प्रसाद के द्वारा ग्रामीणों के आंदोलन को दिग्भ्रमित करने के लिए तरह तरह के हतगंडे अपनाए गए.
कभी ग्रामीणों को मुख्यमंत्री से मिलवाने का नाटक, कभी सरकार में शामिल राज्य के पांच विधायक को बड़कागाँव बुला के ग्रामीणों को भर्मित किया गया . कांग्रेस के नेता और जामताड़ा विधायक इरफान अंसारी ने बड़कागाँव सभा में मॉइनिंग शुरू होने पे राज्य में सरकार गिरा देने की बात की थी , लेकिन आज मॉइनिंग शुरू हो गया और सरकार के करीबी को ट्रांसपोटिंग भी मिल गया है .
बड़कागाँव विधानसभा में पिछले 15 साल से एक ही परिवार के द्वारा यहाँ की जनता को कंपनी के नाम पर बस मूर्ख बनाया जा रहा और आज तक उन्हें सिर्फ मोहरा बना के इस्तेमाल किया गया है और आंदोलन को बेच के मोटी रकम कंपनी से वसूली गई है .
भाजपा नेत्री पूनम साहू ने कहा कि अगर उन्हें असल में ग्रामीणों से हमदर्दी है तो राज्य सरकार का विरोध करें और कांग्रेस पार्टी कार्यालय में धरना के बजाय पार्टी से इस्तीफा दे और अपने साथ आये पांचों विधायक को पार्टी से इस्तीफा दिलवा के सरकार गिरा दे . सिर्फ नाटक और दिखावा कर के भोली भाली जनता को मूर्ख बनाना बन्द करें, उन्होंने कहा कि राज्य में पुलिस प्रशासन का डर दिखा के जनता का हक अधिकार छीनना चाह रही है हेमंत सरकार जिसका भारतीय जनता पार्टी कड़ा विरोध करती है , पुलिस बल की तैनाती कर के हेमंत सरकार हमारी हिम्मत को कमजोर नहीं कर सकती पूरा भारतीय जनता पार्टी बड़कागाँव के लोगों के साथ खड़ा है .

