शशि भूषण दूबे कंचनीय,
लखनऊ: खटदर्शन संत समिति कर अध्यक्ष एवं महामंडलेस्वर संत कम्प्यूटर बाबा ने हमारे स्टेट चीफ शशि भूषण दूबे कंचनीय से एक मुलाक़ात में बताया है की देश की अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने के नाम पर कुछ तथाकथित जनसेवक (राजनेता) मठ मंदिरों के खजाने पर आंख गड़ाये बैठे है.
मैं सरकार से मांग करता हूं कि सर्वप्रथम मंत्री, मुख्यमंत्री, सांसद, विधायक, पूर्व मंत्री इत्यादि नेताओं की घोषित अघोषित सम्पत्ति को राजसात किया जाए. इसके पश्चात भी अर्थ की कमी रहती है तो मठ मंदिर सदैव राष्ट्रसेवा में आगे रहें है और इस बार भी ऐसा ही होगा. मुझे पूर्ण विश्वास है न केवल मंदिर अपितु गुरुद्वारे, चर्च, मस्जिद इत्यादि भी देश को अपना सारा धन समर्पित कर देंगे.

