नई दिल्ली. हरियाणवी डांसर सपना चौधरी ने जो दुनियाभर में पहचान बनाई है, वह किसी मिसाल से कम नहीं है. सपना जब मंच पर आती हैं तो उनके चाहने वाले पागल हो जाते हैं. हर कोई सपना को मंच पर डांस करते देखना चाहता है, जिसे देखते हुए आए दिन उनके यूट्यूब वीडियो सोशल मीडिया पर खूब धमाल मचाते रहते हैं.
ऐसे में सपना चौधरी का एक धमाकेदार डांस वीडियो जिसमें वह हरियाणवी गाना ‘इंग्लिश मीडियम’ पर जबरदस्त लटके-झटके लगाती हुई नजर आ रही हैं. उनका ये डांस देख फैंस भी जमकर नाचते दिखाई दे रहे हैं. उनका यह डांस वीडियो यूट्यूब पर खूब पसंद किया जा रहा है.

