BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

अर्जुन तेंदुलकर के बचाव में ट्रोलर्स को सारा तेंदुलकर ने दिया जवाब, मुझे तुम पर गर्व

by bnnbharat.com
February 19, 2021
in Uncategorized
अर्जुन तेंदुलकर के बचाव में ट्रोलर्स को सारा तेंदुलकर ने दिया जवाब, मुझे तुम पर गर्व
Share on FacebookShare on Twitter

मुंबई:- भारत के पूर्व क्रिकेटर और क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) के बेटे अर्जुन तेंदुलकर भी इस साल आईपीएल में खेल सकते हैं. दरअसल 21 साल के अर्जुन तेंदुलकर (Arjun Tendulkar Auction) को नीलामी में खरीद लिया गया है. आईपीएल 2021 की नीलामी (PL Auction 2021) में सबसे आखिर में मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) ने अर्जुन तेंदुलकर को 20 लाख रुपए के ही बेस प्राइस में खरीदा.हालांकि इसके बाद से सोशल मीडिया में लोग अर्जुन तेंदुलकर के पीछे पड़ गए जमकर आलोचना करने लगे. अर्जुन तेंदुलकर को सोशल मीडिया (Social Media) पर ट्रोल कर कहा जा रहा है कि उन्हें सिर्फ इसलिए मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) ने खरीदा क्योंकि उनके नाम के अंत में तेंदुलकर सरनेम है.अब अर्जुन तेंदुलकर की बहन सारा तेंदुलकर ने ट्रोल को जवाब दिया है. सारा तेंदुलकर अपने भाई अर्जुन तेंदुलकर से दो साल बड़ी हैं. सारा तेंदुलकर 23 साल की हैं. उन्होंने अर्जुन तेंदुलकर का बचाव करते हुए और ट्रोलर को जवाब देते हुए लिखा कि कोई भी तुमसे यह कामयाबी नहीं छीन सकता. ये कामयाबी बिल्कुल तुम्हारी है. मुझे तुम पर गर्व है. सारा तेंदुलकर ने ट्रोलर्स को यह जवाब इंस्टाग्राम पर दिया.

आपको बता दें कि अर्जुन तेंदुलकर मुंबई इंडियंस के नेट गेंदबाज भी रह चुके हैं. अर्जुन ने हाल में मुंबई की सीनियर टीम के लिए पदार्पण किया था. अर्जुन तेंदुलकर ने राष्ट्रीय टी20 चैम्पियनशिप सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी भी खेली. इसमें वह हरियाणा के खिलाफ खेले थे. मुंबई इंडियंस द्वारा अर्जुन तेंदुलकर को खरीदे जाने के बाद फ्रेंचाइजी ने ट्विटर पर अर्जुन तेंदुलकर का वीडियो शेयर किया. इसमें अर्जुन तेंदुलकर ने कहा है कि मैं बचपन से मुंबई इंडियंस का फैन हूं. मैं अपने चुनाव के लिए कोच, मुंबई इंडियंस के मालिकों और सपोर्ट स्टाफ का भी आभार व्यक्त करता हूं, जिन्होंने मेरे ऊपर भरोसा जताया है. अब मैं नीले और सुनहरे रंग की जर्सी पहनने के लिए और इंतजार नहीं कर सकता.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

जेल में ही होली मनाएंगे लालू यादव, कोर्ट ने कहा- अभी तो सजा में 50 दिन कम

Next Post

मास्टर साहब का कारनामाः कबाड़ में बेची बच्चों की किताबें

Next Post
मास्टर साहब का कारनामाः कबाड़ में बेची बच्चों की किताबें

मास्टर साहब का कारनामाः कबाड़ में बेची बच्चों की किताबें

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d