रांची: झारखंड की राजधानी समेत राज्यभर के विभिन्न हिस्सों में इन दिनों शहर से लेकर हरेक कस्बे तक सरस्वती पूजा को लेकर छात्र-छात्राएं तैयारी में लगे हुए है. वीणावादिनी की पूजा को लेकर पंडाल और साज-सज्जा से जुड़े तमाम कार्यों में जुटे हुए हैं.
राजधानी रांची में भी सरस्वती पूजा को लेकर छात्र-छात्राएं तैयारी में लगे हुए है. वीणावादिनी की पूजा को लेकर पंडाल और साज-सज्जा से जुड़े तमाम कार्यों में जुटे हुए हैं.
इधर, देवघर स्थित बाबा बैद्यनाथ धाम में भी सरस्वती पूजा को लेकर व्यापक तैयारियां की गयी है. बाबा मंदिर के पुरोहित ने बताया कि 30 जनवरी गुरुवार को माता सरस्वती की पूजा की जाएगी और शास्त्रों के अनुसार इस दिन मां सरस्वती का अभिर्भाव उत्पन्न हुआ है, भगवान कृष्ण के कंठ से इनकी उत्पत्ति हुई है. जिनका रूप शुक्ल ओर स्वेत वर्ण है, सफेद वस्तु से पूजा-अर्चना की जाती है और छात्र-छात्राएं सफेद फूल-फल नैवेद्य से पूजा अर्चना कर, कपूर से आरती करते हैं.

