BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

सरदार सरोवर बांध पीड़ितों ने किया विरोध प्रदर्शन

by bnnbharat.com
September 18, 2019
in Uncategorized
सरदार सरोवर बांध पीड़ितों ने किया विरोध प्रदर्शन

Sardar Sarovar Dam victims protest

Share on FacebookShare on Twitter

बड़वानी: सरदार सरोवर बांध पीड़ितों ने मंगलवार को विरोध प्रदर्शन किया और धिक्कार दिवस मनाया. उन्होंने साथ ही गुजरात और केंद्र सरकार के रवैए पर नाराजगी जाहिर की. नर्मदा बचाओ आंदोलन के कार्यकर्ताओं ने मेधा पाटकर के नेतृत्व में विरोध प्रदर्शन किया. पाटकर ने इस मौके पर कहा, “घाटी के गांवों की कब्र पर महल बनाना चाहने वालों को ‘सबका साथ, सबका विकास’ का नारा नहीं देना चाहिए.”

उन्होंने आरोप लगाया, “मध्य प्रदेश के मैदानी गांवों में सर्वेक्षण और बैकवाटर लेवल का खेल, आंकड़ों और पैसों का बड़ा घोटाला हुआ है. संवादहीनता के साथ-साथ भ्रष्टाचार किया गया है और पुनर्वास पूरा होने के झूठे दावे किए गए हैं. मध्य प्रदेश की कांग्रेस सरकार संवाद कर रही है, गुजरात और केंद्र के सामने सवाल है, क्योंकि हजारों परिवारों का पुनर्वास बाकी है. युद्ध स्तर पर कार्य होना जरूरी था, जरूरी है.”

प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया, “चिखलदा, खापरखेड़ा, जांगरवा, सेगांवा, निसरपुर जैसे गांवों की हत्या हो चुकी है. कई घर, गांव, खेती डूब रही है या टापू में बदल गए हैं. मंदिर, मस्जिद बिना पुनर्वास के डूबे हैं.”

ज्ञात हो कि सरदार सरोवर बांध का जलस्तर बढ़ाए जाने से मध्य प्रदेश के तीन जिलों बड़वानी, धार और अलिराजपुर के 192 गांव और एक नगर डूबने की कगार पर आ गए हैं.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

पाकिस्तान से आया एक कबूतर जांच एजेंसियों के लिए बना मुसीबत

Next Post

लोहिया संस्थान में एम्बुलेंस से ढोया जा रहा सामान

Next Post
लोहिया संस्थान में एम्बुलेंस से ढोया जा रहा सामान

लोहिया संस्थान में एम्बुलेंस से ढोया जा रहा सामान

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d