BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

“सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन”, समास्याओं का किया गया आन द स्पोट निराकरण

by bnnbharat.com
February 2, 2020
in समाचार
“सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन”, समास्याओं का किया गया आन द स्पोट निराकरण

"सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन", समास्याओं का किया गया आन द स्पोट निराकरण

Share on FacebookShare on Twitter

सुभाष प्रसाद सिंह,

जामताड़ा: जामताड़ा जिले के कुण्डहित- प्रखंड अंतर्गत बागडेहरी में कल सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन किया गया.

सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के दौरान उपायुक्त गणेश कुमार एवं उप विकास आयुक्त नागेंद्र कुमार सिन्हा के द्वारा कई मामलों का ऑन द स्पॉट निष्पादन किया गया.

इस क्रम में उपायुक्त ने सभी कार्यालय प्रधानों को आम जनों द्वारा आए समस्याओं के प्रति गंभीरता से त्वरित समाधान करना सुनिश्चित करने का निर्देश दिया.

मौके पर उपायुक्त एवं उप विकास आयुक्त ने ग्रामीणों से सीधा संवाद किया और उनके समस्याओं को जाना साथ ही विभिन्न विभागों को समस्याओं का समाधान को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया.

उपायुक्त ने सामाजिक सुरक्षा पेंशन से संबंधित प्राप्त आवेदनों का प्रारंभिक जांच कराकर अगले महीने से पेंशन शुरू करने की हिदायत दी.

कार्यक्रम के दौरान उपायुक्त ने लोगों को पूर्ण भरोसा दिलाया कि आपकी समस्याओं को दूर करना जिला प्रशासन की प्राथमिकता है.

उन्होंने कहा कि वैसे लोग जो अपनी शिकायत जिला प्रशासन तक नहीं पहुंचा पा रहे हैं, वैसे लोगों को जागरूक करें, ताकि सभी लोगों की समस्याओं को दूर किया जा सके. सरकार आपके लिए योजना बनाती है, एवं योजना का लाभ लेना, आपका हक है. इसके साथ ही उपायुक्त ने जनहितकारी योजनाओं की जानकारी भी दी.

उपायुक्त ने “सरकार आपके द्वार” कार्यक्रम के दौरान बताया की जो शिकायत, पंचायत, ब्लॉक व अंचल से लंबित रह जाती है या रह गई है, उनका त्वरित गति से निष्पादन किया जाएगा. इसमें समाजिक सुरक्षा, श्रम नियोजन, प्रखंड विकास कार्यालय, अंचल कार्यालय से संबंधित लाभुकों से आवेदन लेकर सुनवाई की गई.

उपायुक्त ने गरीबों का राशन, आवास, सुदूर क्षेत्रों के विद्यालयों से संबंधित पढ़ाई, मिड डे मील , विधवा पेंशन, वृद्धा पेंशन, मनरेगा, प्रधानमंत्री आवास योजना सहित अन्य मामलों एवं शिकायतों का त्वरित निष्पादन करने के लिए सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया.

सिविल सर्जन आशा एक्का ने जिले में चल रही कुष्ठ अभियान के बारे में जानकारी दी. जिला समाज कल्याण पदाधिकारी स्नेह कश्यप ने कन्यादान योजना, गर्भवती महिलाओं , सुकन्या योजना आदि योजनाओं के बारे में जानकारी दी और उसका लाभ लेने के लिए लोगों को प्रेरित किया.

कार्यक्रम के दौरान जनप्रतिनिधियों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपनी बातों को जिला प्रशासन के समक्ष रखी.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

JMM की नगर कमेटी 5 फरवरी को करेगी कोल्हान के सभी विधायक और मंत्री का स्वागत

Next Post

नम आंखों से मां शारदे को दी गई विदाई

Next Post
नम आंखों से मां शारदे को दी गई विदाई

नम आंखों से मां शारदे को दी गई विदाई

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d