BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

1 फरवरी से ‘सरकार आपके द्वार कार्यक्रम’ का आयोजन

by bnnbharat.com
January 20, 2020
in समाचार
1 फरवरी से ‘सरकार आपके द्वार कार्यक्रम’ का आयोजन

1 फरवरी से 'सरकार आपके द्वार कार्यक्रम' का आयोजन

Share on FacebookShare on Twitter

सुभाष प्रसाद सिंह,

जामताड़ा: सरकार के द्वारा ‌संचालित जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ सुगमता से उपलब्ध कराने के लिए 01 फरवरी से जिले में ‘सरकार आपके द्वार कार्यक्रम’ प्रखंड व पंचायत स्तर पर आयोजित किया जायेगा. इस संदर्भ में जामताड़ा ‌जिला प्रशासन‌ के द्वारा शिड्यूल जारी किया गया है.

उपायुक्त जामताड़ा प्रत्येक बुद्धवार को जबकि उप विकास आयुक्त प्रत्येक शनिवार को सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में आमलोगों की समस्याओं से रूबरू होंगे.

उपायुक्त गणेश कुमार ने सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी को इस संबंध‌ में महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिया है. उपायुक्त ने सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के सफल संचालन एवं इसका फायदा आम लोगों को मिले, इसके लिए उन्होंने सभी संबंधित विभागों के कार्यालय प्रधान व वरीय पदाधिकारी को अद्यतन प्रतिवेदन के साथ निर्धारित तिथि एवं स्थल पर उपस्थित रहने का निर्देश दिया है ताकि कार्यस्थल पर ही समस्याओं का निपटारा किया जा सके.

उन्होंने बताया कि कार्यक्रम का आयोजन प्रत्येक बुद्धवार व शनिवार को प्रखंड एवं पंचायत मुख्यालय में शिविर लगाया जायेगा, जिसमें लंबित दावों के परिप्रेक्ष्य में पात्र लाभुकों को योजना का लाभ दिलाने तथा ततसंबंधी त्वरित हेतु कार्रवाई सुनिश्चित की जायेगी. जहां पर राज्य में व्यक्ति आधरित सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के लाभार्थियों के लंबित भुगतान, आंगनबाड़ी सेविका/सहायिकों के मानदेय, पारा शिक्षकों, मदरसा शिक्षकों एवं संस्कृत विद्यालयों के शिक्षकों के लंबित वेतन का भुगतान, विभिन्न योजनाओं में ग्राम्य स्तर पर कार्य करने वाले कर्मियों के लंबित दावों के विरूद्ध भुगतान, विभिन्न विभागों में कार्यरत पंचायत/प्रखंड स्तर कर्मियों/अनुबंध कर्मियों का देय भुगतान, विभिन्न स्तरों पर कार्यान्वित की जाने वाली योजना/कार्यक्रमों के संदर्भ में शिकायतों की प्राप्ति/निष्पादन, केन्द्र एवं राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी एवं संबंधित समस्याओं का समाधान किया जाएगा.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

कार्यालय में पदस्थापित कर्मियों की दे पूरी जानकारी: माधवी मिश्रा

Next Post

सड़क की जर्जर स्तिथि को लेकर चैंबर ऑफ कॉमर्स ने आयोजित की प्रेस वार्ता

Next Post
सड़क की जर्जर स्तिथि को लेकर चैंबर ऑफ कॉमर्स ने आयोजित की प्रेस वार्ता

सड़क की जर्जर स्तिथि को लेकर चैंबर ऑफ कॉमर्स ने आयोजित की प्रेस वार्ता

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d