रांची: उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी रांची राय महिमापत रे के निर्देशानुसार रांची के सभी 18 प्रखंडों में बुधवार को सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन किया गया.
इस दौरान रांची जिला अंतर्गत सभी प्रखंडों के एक-एक पंचायत में नोडल अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति कर सरकार आपके द्वार कार्यक्रम आयोजित किया गया. इसके लिए पूर्व में ही सभी अधिकारियों को पंचायतवार उपस्थित होने हेतु रोस्टर तैयार कर आदेश दे दिया गया था.
पदाधिकारियों ने अपने-अपने क्षेत्र में उपस्थित हो कर आमजनों की समस्याओं को सुना एवं उनके समाधान के लिए उन्हें आश्वस्त भी किया.
बुधवार को रांची जिला के सभी प्रखंडों में राज्य सरकार द्वारा प्राप्त निर्देश के आलोक में सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन किया गया.
इस दौरान प्रखण्डों में ग्रामीण विकास की योनजनाओं, स्वच्छ भारत मिशन, खाद्दान्न सुरक्षा योजना एवं विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से संबंधित आमजनों की समस्याओं को जिला एवं प्रखण्ड स्तर के अधिकारियों द्वारा सुना गया. जिसके पश्चात संबंधित विभाग के पदाधिकारियों को समस्या की जानकारी दी गई एवं शिकायतकर्ता को इसके समाधान के लिए आश्वस्त किया गया.
सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के दौरान उप विकास आयुक्त अनन्य मित्तल ने इटकी प्रखंड के चिनारोपुरिया पंचायत में लोगों की समस्याओं को सुना एवं उनके समाधान के लिए संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि जल्द से जल्द शिकायत का समाधान कर इसकी जानकारी हमारे कार्यालय में उपलब्ध करवाएं.
आज जिन पंयायतों में हुआ सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन हुआ- उनमें अनगड़ा, बेड़ो, बारूहातू, बाड़े, बलसोकरा, चिनारोपुरियो, अरसण्डे, बमने, बोकरन्दा, बंझिला, बालालौंग, आरा
बारीडीह, अम्बाझरिया, बाजपुर, बड़ाचांगड़ू, बारेन्दा और अमलेशा शामिल है.

