BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

‘सरकार आपके द्वार’ कार्यक्रम का आयोजन

by bnnbharat.com
February 20, 2020
in समाचार
‘सरकार आपके द्वार’ कार्यक्रम का आयोजन
Share on FacebookShare on Twitter

जमशेदपुर: राज्य सरकार के निर्देश के आलोक में बुधवार को गोलमुरी-सह-जुगसलाई प्रखंड के देवघर पंचायत भवन में उपायुक्त रविशंकर शुक्ला की उपस्थिति में ‘सरकार आपके द्वार’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस दौरान उपायुक्त ने कहा कि ‘सरकार आपके द्वार’ कार्यक्रम का उद्देश्य पंचायत स्तर पर ही जनसमस्याओं का निष्पादन करना है. इस दौरान उपायुक्त ने सभी स्टॉल का निरीक्षण कर ज्यादा से ज्यादा आवेदन प्राप्त करने के निर्देश दिए. उपायुक्त ने प्रधानमंत्री आवास के स्टॉल पर प्रतिनियुक्त कर्मी से कहा कि ग्रामीणों को ये जरूर बताएं कि जिनका नाम एसईसीसी डाटा में दर्ज है. वही आवास योजना का लाभ ले सकते हैं ताकि भ्रम की स्थिति ना रहे. स्टॉल निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त द्वारा ग्रामीणों को जॉब कार्ड भी प्रदान किया गया. उपायुक्त ने दो बच्चों का अन्न प्रासन्न भी कराया.

मौके पर उपस्थित ग्रामीणों से मिलकर उपायुक्त ने उनकी समस्याओं को जाना तथा प्राप्त आवेदनों पर ससमय उचित कार्रवाई करने हेतु पदाधिकारियों को निदेशित किया. कार्यक्रम में पेंशन,आवास एवं राशन कार्ड से जुड़े आवेदन प्राप्त हुए. कुल 1317 आवेदन प्राप्त हुए जिनमें मौके पर 608 का निष्पादन किया शेष जांच के क्रम में लंबित हैं. वही उपायुक्त द्वारा दिव्यांग कारू प्रसाद के परिजनों को 25 फरवरी को उन्हें सदर अस्पताल ले जाने का सुझाव दिया गया. दिव्यांगता प्रमाण पत्र निर्गत होने के पश्चात 1000 की पेंशन राशि की स्वीकृति हेतु प्रखंड विकास पदाधिकारी को निदेशित किया.

उपायुक्त के निर्देश पर मौके पर ही दिव्यांग को व्हील चेयर प्रदान किया गया. तुड़ियाबेड़ा की रहने वाली दिव्यांग फुलकुमारी का दिव्यांगता पेँशन स्वीकृति हेतु प्रखंड विकास पदाधिकारी को निदेशित किया गया. कार्यक्रम के दौरान सामाजिक सुरक्षा पेंशन- 82, पेजयल एवं स्वच्छता विभाग 140, प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना 342, मनरेगा 15, जन्म प्रमाण पत्र 39, मृत्यु प्रमाण पत्र 7, एनआरएलएम 3, पशुपालन 101, कृषि विभाग 22, जाति प्रमाण पत्र 75, स्थानीय निवासी प्रमाण पत्र 65, आय प्रमाण पत्र 85, आधार पंजीकरण 42, मुख्यमंत्री सुकन्या योजना 5, कन्यादान योजना 1, प्रधानमंत्री वंदना योजना 4, स्वास्थ्य विभाग द्वारा 214 मरीजों की जांच कर दवाई दी गई, खाद्य एवं आपूर्ति विभाग 48, आवेदन प्राप्त किया गया.

कार्यक्रम में कृषि विभाग, स्वास्थ्य विभाग, पशुपालन विभाग, सामाजिक सुरक्षा, समाज कल्याण विभाग, कल्याण विभाग, आपूर्ति विभाग, पेयजल एवं स्वच्छता विभाग, नियोजन कार्यालय, जेएसएलपीएस, प्रधानमंत्री आवास ग्रामीण, मनरेगा, प्रज्ञा केन्द्र, आयुष्मान भारत केन्द्र, जन्म-मृत्यु पंजीकरण, विद्युत विभागों ने स्टॉल लगाए. कार्यक्रम स्थल पर जिला सूचना एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा एलईडी वाहन के माध्यम से सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का प्रचार-प्रसार किया गया तथा मौके पर नुक्कड़ नाटक का मंचन कर ग्रामीणों को बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ का संदेश दिया गया.

वहीं सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का भी प्रचार-प्रसार किया गया. कार्यक्रम में विशिष्ट अनुभाजन पदाधिकारी नवीन कुमार, अपर उपायुक्त सौरव कुमार सिन्हा, जिला योजना पदाधिकारी अजय कुमार, जिला परिवहन पदाधिकारी दिनेश रंजन, जिला पंचायत राज पदाधिकारी डॉ. रजनीकांत मिश्रा, डीसीएलआर धालभूम रविन्द्र गगरई, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी रोहित कुमार, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी सत्या ठाकुर, अंचलाधिकारी मानगो कामिनी कौशल लकड़ा, जनप्रतिनिधि में जिला परिषद सदस्य पिंटू दत्ता, प्रखंड प्रमुख रविन्द्रनाथ सिंह, मुखिया श्रीमति ज्योत्सना सिंह, पंसस कड़ाकर गौड़ तथा जिले व प्रखंड के अन्य पदाधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन

Next Post

पुलिस ने बालूमाथ थाना क्षेत्र के डाकादीरी एवं हेरनहोप्पा में चार एकड़ में लगी अफीम की खेती को किया नष्ट

Next Post
पुलिस ने बालूमाथ थाना क्षेत्र के डाकादीरी एवं हेरनहोप्पा में चार एकड़ में लगी अफीम की खेती को किया नष्ट

पुलिस ने बालूमाथ थाना क्षेत्र के डाकादीरी एवं हेरनहोप्पा में चार एकड़ में लगी अफीम की खेती को किया नष्ट

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d