BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

‘सरकार आपके द्वार’ कार्यक्रम का आयोजन कोड़ाकेल के कोठाटोली में संपन्न

by bnnbharat.com
February 6, 2020
in Uncategorized
‘सरकार आपके द्वार’ कार्यक्रम का आयोजन कोड़ाकेल के कोठाटोली में संपन्न

'सरकार आपके द्वार' कार्यक्रम का आयोजन कोड़ाकेल के कोठाटोली में संपन्न

Share on FacebookShare on Twitter

खूंटी: झारखण्ड सरकार के मुख्य सचिव रांची के निर्देशानुसार कल्याणकारी योजनाओं का लाभ सुगमतापूर्वक उपलब्ध कराने के लिए 5 फरवरी को खूंटी जिले के मुरहू प्रखंड अंतर्गत कोड़ाकेल पंचायत के कोठाटोली स्थित राजकीय मध्य विद्यालय परिसर में उपायुक्त, खूंटी सूरज कुमार के नेतृत्व में ‘सरकार आपके द्वार ‘ कार्यक्रम का आयोजन किया गया.

इस दौरान जिले के विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने विभाग के तहत संचालित योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी और लाभ उठाने की अपील की. तत्पश्चात ग्रामीणों से उनकी समस्याओं की जानकारी ली गई. सामाजिक सुरक्षा, प्रधानमंत्री आवास योजना व राशन कार्ड से संबंधित समस्याएं लोगों ने रखी. कार्यक्रम के दौरान कुल 98 महिला एवं पुरुषों ने अपनी समस्याओं से संबंधित जानकारी दी और उपायुक्त का ध्यान आकृष्ट कराया. उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को तत्काल लोगों की समस्याओं का निराकरण करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिये. अन्य समस्याओं के समाधान हेतु लोगों को आवश्यक कागजातों के साथ कार्यालय अवधि में प्रखंड विकास पदाधिकारी व संबंधित अधिकारी से संपर्क करने की सलाह दी गयी.

इस अवसर पर उपायुक्त ने आयोजित ‘सरकार आपके द्वार’ कार्यक्रम के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि जिला प्रशासन के अधीन कार्यरत तंत्रों की जवाबदेही निर्धारित की गयी है. संबंधित विभाग के अधिकारी द्वारा रिपोर्ट में जिला प्रशासन को यह बताया जाता है कि सभी कार्य यथोचित क्रियान्वित हैं. पर, क्षेत्र भ्रमण करने के दौरान ही वस्तुस्थिति की जानकारी मिलती है. उन्होंने ग्रामीणों से अपने अधिकार व कर्तव्यों के प्रति जागरूक होने की बात पर जोर देते हुए कहा कि समाज व गांव के पढ़े-लिखे व जागरूक लोगों को चाहिए कि वे अन्य लोगों को उनके हक-कर्तव्य के प्रति सचेत करें. उन्होंने प्रमुख व मुखिया संबंधित पंचायत सचिवालय को क्रियाशील करने का निर्देश देते हुए कहा कि सप्ताह में 6 दिन पंचायत सचिवालय का संबंधित कर्मियों की उपस्थिति में सुनिश्चित करें. उन्होंने कहा कि पेंशन, राशन कार्ड सहित अन्य छोटे- छोटे मामलों का निस्तारण पंचायत सचिवालय में ही कर लिया जाना चाहिए.

उन्होंने पंचायत के लोगों से कहा कि पंचायत सचिवालय के बंद रहने से संबंधित शिकायत वरीय पदाधिकारियों से करें ताकि आवश्यक कार्रवाई की जा सके. पेंशन नहीं मिलने की शिकायत के आलोक में उपायुक्त ने प्रखंड विकास पदाधिकारी को निर्देश दिया कि प्रत्येक पंचायत सचिवालय में पंचायत क्षेत्र के पेंशनधारियों के नाम की सूची चस्पा करने का निर्देश देते हुए कहा कि इससे पंचायत क्षेत्र के लोगों को यह पहचान करने में सहुलियत होगी कि वांछित व्यक्ति ही पेंशन योजना का लाभ प्राप्त कर रहा है. उपायुक्त ने खूंटी जिला के तहत आरंभ एक नया कार्यक्रम प्रशासन आपके द्वार की चर्चा करते हुए गांवों के विद्यालयों के कायाकल्प करने हेतु लोगों से श्रमदान कर प्रशासन का सहयोग करने की बात कही.

उन्होंने कहा कि अपने क्षेत्र के विद्यालय का चयन करें और आप तैयार होकर जिला प्रशासन को सूचित करें. हम लोग आपके सहयोग से श्रमदान कर आपके द्वारा सुझाये गये विद्यालय का कायाकल्प करेंगे.

कार्यक्रम के दौरान बाल विकास परियोजना, मुरहू के सौजन्य से पंचायत क्षेत्र के 9 वर्षीय दिव्यांगता बच्ची प्रिया कुमारी सहित एक अन्य दिव्यांग युवक को व्हील चेयर व ट्राई साईकिल दिया गया.

मौके पर उपायुक्त ने मुरहू के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी को दिव्यांग प्रिया को एमटीसी में भर्ती करने का निर्देश दिया ताकि बच्ची का शारीरिक विकास हो सके.

कार्यक्रम में उप विकास आयुक्त अरविंद कुमार मिश्र, परियोजना निदेशक आईटीडीए हेमंत सती, परियोजना निर्देशक डीआरडीओ ए अहमद सहित जिला व प्रखंड स्तरीय सभी अधिकारी शामिल थे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

बल्लेबाज बावुमा ने कहा, रंग नहीं प्रदर्शन के कारण टीम में हूं

Next Post

महिला को बारात देखना पड़ा महंगा, फायरिंग’ में चली गई जान

Next Post
महिला को बारात देखना पड़ा महंगा, फायरिंग’ में चली गई जान

महिला को बारात देखना पड़ा महंगा, फायरिंग' में चली गई जान

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d