BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

एक धरोहर के तौर पर है सरोज खान डांस एकेडमी, यहां डांस सीखने आते हैं बड़े-बड़े सितारे

by bnnbharat.com
July 3, 2020
in Uncategorized
एक धरोहर के तौर पर है सरोज खान डांस एकेडमी, यहां डांस सीखने आते हैं बड़े-बड़े सितारे

एक धरोहर के तौर पर है सरोज खान डांस एकेडमी, यहां डांस सीखने आते हैं बड़े-बड़े सितारे

Share on FacebookShare on Twitter

रांची: डांस की मल्लिका सरोज खान अब हमारे बीच नहीं रहीं पर सरोज खान डांस एकेडमी हमारे साथ एक धरोहर के तौर पर हमेशा रहेगा, जिसके जरिए सरोज खान हमेशा हमारे बीच रहेंगी. डांस की मल्लिका कही जाने वाली सरोज खान की दिल की धड़कन रुक जाने के कारण उनका मुंबई में निधन हो गया. वे बीते कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रही थीं. उन्होंने बांद्रा स्थित एक अस्पताल में अंतिम सांसें लीं. आज भले ही सरोज खान नहीं रहीं, लेकिन उनकी यह एकेडमी हमेशा कलाकारों को जन्म देता रहेगा. आइए जानते हैं एकेडमी के बारे में. सरोज खान की मुंबई में “सरोज खान डांस एकेडमी” है. 3 बार नेशनल अवॉर्ड से सम्मानित हो चुकीं सरोज खान की इस एकेडमी में कई बड़े सितारे डांस सीखने आते हैं.

कहां है एकेडमी

सरोज खान डांस एकेडमी का मुख्य ऑफिस मुंबई के गोरेगांव में स्थित है. वहीं दिल्ली-नोएडा में भी इसकी कई शाखाएं हैं. कोरियोग्राफर सरोज खान का जन्म 1948 में 22 नवंबर को हुआ था. सरोज खान ने अपने करियर में काफी लोकप्रिय गानों को कोरियोग्राफ किया था. अपने करियर में उन्होंने 2 हजार से ज्यादा गानों को कोरियोग्राफ किया है.

सुपुर्द-ए-खाक हुईं डांस मल्लिका सरोज खान, नम आंखों से दी अंतिम विदाई

वह जब सिर्फ 3 साल की थीं, तब उन्होंने अपना करियर बाल कलाकार के रूप में शुरू किया था. उन्हें बचपन से ही डांस का शौक था. उन्होंने कोई फॉर्मल ट्रेनिंग नहीं ली थी. यूं कहें तो नृत्य उनके लिए भगवान का दिया हुआ एक बेशकीमती तोहफा था.
सरोज खान को उस समय सबसे अधिक पहचान मिली जब उन्होंने माधुरी दीक्षित के साथ काम किया. माधुरी संग सरोज खान की केमिस्ट्री शानदार थी. माधुरी संग उनकी जोड़ी हिट रही थी.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

3 से 8 जुलाई तक झारखंड में भारी बारिश-वज्रपात की चेतावनी

Next Post

लखीसराय पचना रोड पूरी तरह क्षतिग्रस्त

Next Post
लखीसराय पचना रोड पूरी तरह क्षतिग्रस्त

लखीसराय पचना रोड पूरी तरह क्षतिग्रस्त

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d