BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

सर्वपितृ मोक्ष अमावस्या आज, जानें कैसे करें पूजा और पितरों को प्रसन्न

by bnnbharat.com
September 17, 2020
in समाचार
सर्वपितृ मोक्ष अमावस्या आज, जानें कैसे करें पूजा और पितरों को प्रसन्न
Share on FacebookShare on Twitter
BNN DESK: गुरुवार, 17 सितंबर को कई खास योग बन रहे हैं. इस दिन सर्वपितृ मोक्ष अमावस्या, कन्या संक्रांति और विश्वकर्मा पूजा है. अमावस्या पर किसी पवित्र नदी में स्नान करने और दान-पुण्य करने की परंपरा है. इस बार कोरोना की वजह से किसी पवित्र नदी में स्नान नहीं कर सकते हैं तो घर पर ही नदियों और तीर्थों का ध्यान करते हुए स्नान करना चाहिए.

उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. मनीष शर्मा के अनुसार जानिए 17 तारीख को बन रहे खास योगों में कौन-कौन से शुभ कर्म किए जा सकते हैं…

सर्वपितृ मोक्ष अमावस्या – ये पितृ पक्ष की अंतिम तिथि है. इस अवसर पर पितर देवता के लिए धूप-ध्यान, पिंडदान, तर्पण, श्राद्ध कर्म करने की परंपरा है. दोपहर में गाय के गोबर से कंडा जलाएं और उस पर गुड़-घी डालकर धूप देना चाहिए.

कन्या संक्रांति – नौ ग्रहों का राजा सूर्य 17 सितंबर को सिंह राशि से कन्या राशि में प्रवेश करेगा. इस राशि परिवर्तन को कन्या संक्रांति कहा जाता है. इस दिन सुबह जल्दी उठना चाहिए. स्नान के बाद सूर्यदेव की विशेष पूजा करें. तांबे के लोटे से अर्घ्य अर्पित करें. ऊँ सूर्याय नम: मंत्र का जाप करें. सूर्य से संबंधित चीजें जैसे गुड़, तांबे के बर्तन का दान करें.

विश्वकर्मा पूजा– पौराणिक मान्यता के अनुसार विश्वकर्मा देवताओं के शिल्पी हैं. विश्वकर्मा ही देवताओं के लिए अस्त्र-शस्त्र, महल और मंदिर का निर्माण करते हैं. विश्वकर्मा ने सृष्टि की रचना में ब्रह्माजी की मदद भी की थी. ये दिन सभी शिल्पकार, व्यापारियों, कारीगर, मशीनरी से संबंधित काम करने वाले लोगों के लिए बहुत खास रहता है. इस दिन विश्वकर्माजी के साथ ही औजारों की भी पूजा की जाती है.

17 सितंबर को कर सकते हैं ये काम भी – अमावस्या पर शिवलिंग पर तांबे के लोटे से जल चढ़ाएं और ऊँ नम: शिवाय मंत्र का जाप करें. किसी तालाब में मछलियों को आटे की गोलियां बनाकर खिलाएं. गौशाला में धन और अनाज का दान करें. जरूरतमंद लोगों की मदद करें.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

ऐश्वर्या की फिल्म बिनोदिनी दासी की शूटिंग टली

Next Post

अपने चेहरे पर चाहते हैं ग्लो, तो इन 6 ब्यूटी टिप्स को आप नियमित आजमाएं

Next Post
अपने चेहरे पर चाहते हैं ग्लो, तो इन 6 ब्यूटी टिप्स को आप नियमित आजमाएं

अपने चेहरे पर चाहते हैं ग्लो, तो इन 6 ब्यूटी टिप्स को आप नियमित आजमाएं

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d