BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

कोरोना के संकट में सरयू सेना ने संभाली डिस्ट्रीब्यूशन टीम की कमान

by bnnbharat.com
April 8, 2020
in समाचार
कोरोना के संकट में सरयू सेना ने संभाली डिस्ट्रीब्यूशन टीम की कमान

कोरोना के संकट में सरयू सेना ने संभाली डिस्ट्रीब्यूशन टीम की कमान

Share on FacebookShare on Twitter

जमशेदपुर: पूरा विश्व जानलेवा खतरनाक कोरोना के संकट से लड़ रहा है. वहीं देश भी इस संकट की घड़ी में एकजुट खड़ा है. केंद्र और राज्य सरकार के साथ जहां जिला प्रशासन पूरी मुश्तैदी के साथ हर जरूरतंदों तक लॉकडाउन की अवधि में जरूरी सामान मुहैया करा रहे हैं.

वहीं झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री सह जमशेदपुर पूर्वी के निर्दलीय विधायक सरयू राय की सेना अपने विधानसभा क्षेत्र के लगभग चार हजार जरूरतमंदों तक हर दिन तीन वक्त का भोजन उलब्ध करा रही है. वैसे सरयू राय की सेना को टाटा स्टील के साथ अन्य सामाजिक संस्थाओं का भी भरपूर सहयोग मिल रहा है.

वहीं इस संबंध में सरयू राय के इस अभियान के मोर्चा संंभाल रहे सदस्य आषुतोष राय ने बताया कि जब से लॉक डाउन शुरू हुआ है विधायक के निर्देश पर जरूरतमंदों के लिए इस अभियान की शुरूआत की गई है. जो लगातार बढ़ता ही जा रहा है. बताया जा रहा है कि डिस्ट्रीब्यूशन टीम की कमान चार लोगों के कंधों पर दिया गया है. कमान संभालने वाले चारों टीम ने दो राउंड में पांच- पांच सौ लोगों तक भोजन पहुंचाने का काम कर रहे हैं.

वहीं इस दौरान इनके द्वारा सूखा खाना भी दूर- दराज के लोगों तक पहुंचाया जा रहा है. वैसे पूरी प्रक्रिया में लॉकडाउन के दौरान बताए गए नियमों का पालन की जा रही है. निश्चित तौर पर क्षेत्र की जनता ने जिस विश्वास के साथ झारखंड की राजनीति में बदलाव लाकर सत्ता परिवर्तन में अहम भूमिका निभाने का काम किया था. वहीं विधायक बनने के बाद सरयू राय ने इस दुःख की घड़ी में पूरे अभियान की कमान संभाल ने के लिए सरयू सेना का गठन कर अपनी विधानसभा क्षेत्र के अलावा पूरे जमशेदपुर में बखूबी अंजाम दे रहे हैं.
पके भोजन के साथ कच्चा राशन, दूध और छाछ भी लोगो को मिला.

जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय द्वारा कोरोना के मद्देनजर लॉकडाउन से भोजन का संकट झेल रहे दिहाड़ी मजदूरों तथा अन्य जरूरतमंद लोगों  को उनके घर तक भोजन का पैकेट पहुंचाने के साथ-साथ कच्चा राशन सामग्री भी पहुंचायी जा रही है. विगत ग्यारह दिनों से लगातार जरूरतमंदों के घर तक भोजन पहुंचाया जा रहा है, इसी कड़ी में आज बारहवें दिन 5300 से ज्यादा लोगों तक भोजन पहुंचाया गया.

वहीं 500 लोगों के बीच कच्चा राशन सामग्री का पैकेट भी वितरण किया गया. पैकेट में चावल, दाल, आलू, सरसों का तेल, मूढ़ी, मैगी आदि जरूरत के समान शामिल है. लोगों को सुरक्षित रखने के लिए इतनी धूप में भी सड़क पर खड़े रहकर प्रशासनिक तथा विधि व्यवस्था के कार्यों में लगे कर्मियों के बीच भी 250 पैकेट लस्सी तथा छाछ का पैकेट वितरण कर उनकी कार्यों की सराहना की गयी तथा उनका उत्साह बढ़ाया गया.

आपको बता दें कि सरयू राय के 42, जे-रोड, बिष्टुपुर स्थित आवास में भोजन तैयार कर विभिन्न बस्तियों में भेजा जा रहा है. इस व्यवस्था की देखरेख कर रहे समाजसेवी आशुतोष राय तथा अशोक गोयल ने बताया कि आज से लोगों को कच्चा राशन देने की शुरुआत की गई है और कल से जरूरतमंद माताओं को दूध का पैकेट भी वितरण किया जाएगा, ताकि एक मां अपना शिशु को सही पोषण दे सके.

यह व्यवस्था पूरे लॉकडाउन अवधि तक जारी रहेगी. उधर कई बस्तियों में स्थानीय स्तर पर खिचड़ी बनवाकर वितरण किया जा रहा है. पूरे कार्य को सफल बनाने में भारतीय जन मोर्चा के सैकड़ों कार्यकर्ता अपना योगदान दे रहे हैं. आज भोजन उपलब्ध कराने में समाजसेवी तथा उद्यमी बेली बोधनवाला का सहयोग रहा.

प्रत्येक दिन की तरह आज भी पूर्वी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत संथाल बस्ती बारीडीह, लाल भट्टा, हो बस्ती, बिरसानगर, बागुनहातु, बागुननगर, जाहिरा टोला, मुंडारी बस्ती, फौजा बगान, बाबुडीह, सीतारामडेरा, टुईलाडुंगरी, भोजपुर काॅलोनी बारीडीह, 10 नं. बस्ती, विद्यापति लोहरा बस्ती, काशीडीह, साकची शीतला मंदिर, टेल्को छाटन बस्ती, बिरसानगर, जोन नं. 3, 4, 5 तथा जोन नं. 8 के मोची बस्ती, साई मंदिर के नजदीक, जोन नं. 11, उरांव बस्ती बर्मामाइंस, मंडल बस्ती, लक्ष्मीनगर, छायानगर, किशोरी नगर, ह्यूम पाईप तथा पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत दाईगुट्टू, कुंवर बस्ती, कुमरूम बस्ती, उलीडीह बस्ती, मछुआ पाड़ा, हिल व्यू काॅलोनी, दीपा साई, रिपीट काॅलोनी, समता नगर,डिमना रोड, गोकुल नगर आदि क्षेत्रों में जरूरतमंदों को भोजन दिया गया.

भोजन वितरण करने की व्यवस्था में सुधीर सिंह, अजय सिन्हा, मुकुल मिश्रा, अमित शर्मा, संतोष भगत, प्रवीण सिंह, आकाश साह, सुबोध श्रीवास्तव, राघवेन्द्र प्रताप सिंह, धर्मेन्द्र प्रसाद, असीम पाठक, बीरेन्द्र सिंह, संजय सिंह, धनजी पाण्डेय, राजीव चैहान, अशोक कुमार, असीतानंद जी महाराज, बल्कार सिंह, सुमित साहु, काशीनाथ प्रधान, दशरती चैधरी, सुनील कुमार, नीतेश कुमार, अमूल्यो महतो, भुपेश, शकुंतला सिंह, सुशीला सिंह, रूपेश कुमार सिंह, धनजी जयसवाल, नंद किशोर मुंडा, मार्टिन लूथर, वंदना नामता, बिनोद यादव, संजीव कामत, खोखन गोराई, विनोद यादव, संजु कामत, अमन प्रीत सिंह, सुनीता सिंह, भारती केशरी, जीतू पांडेय, पंकज दुबे आदि की प्रमुख भूमिका रही.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

पीड़ित मानवता की सेवा को रामाशंकर ने बनाया लक्ष्य

Next Post

मुख्यमंत्री के आदेश को दरकिनार कर अपने चहेते को लाभ पहुंचाने में लगे है महाप्रबंधक: अजय राय

Next Post
मुख्यमंत्री के आदेश को दरकिनार कर अपने चहेते को लाभ पहुंचाने में लगे है महाप्रबंधक: अजय राय

मुख्यमंत्री के आदेश को दरकिनार कर अपने चहेते को लाभ पहुंचाने में लगे है महाप्रबंधक: अजय राय

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d