रांची: अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा युवा के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष कुंवर मनीष सिंह के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल पूर्व मंत्री सह वर्तमान विधायक सरयू राय से मिला. इस दौरान सरयू राय ने उन्हें स्वरचित पुस्तक लम्हों की खता नामक पुस्तक भेंट की.
इस पुस्तक की रचना कोविड-19 के पहले एवं दूसरे लॉकडाउन की अवधि में उनके द्वारा की गई है. सरयू राय ने मेनहर्ट नियुक्ति घोटाले पर आधारित अपनी पुस्तक भेंट करने के उपरांत पुस्तक के कुछ अंश एवं तत्कालीन घटनाक्रम का भी जिक्र किया.
प्रदेश अध्यक्ष कुंवर मनीष सिंह ने कहा कि पुस्तक में मुख्य रूप परामर्शी के चयन में हुई अनियमितता एवं भ्रष्टाचार को उजागर किया गया है. उन्होंने यह भी कहा कि इस पुस्तक के माध्यम से झारखंड के निवासियों को मेनहर्ट परामर्शी में हुए घोटाले की वास्तविक जानकारी मिल पाएगी.
लॉकडाउन और कोरोना के संक्रमण के दौरान आत्महत्याओं की संख्या भी लगातर बढ़ती जा रही है. आंकड़ों के अनुसार मार्च में लॉकडाउन लगने के बाद से अब तक जितनी आत्महत्याएं राजधानी में हुई हैं उतनी तो पिछले सालभर में भी नहीं हुई थी.
बढ़ती आत्महत्याओं को लेकर कई बार जिला प्रशासन ने भी अपनी चिंता व्यक्त की है. लेकिन बाजार की मंदी और लोगों की आर्थिक तंगी के कारण घरों में विवाद बढ़ गये हैं जिसके कारण भी आत्महत्याओं की संख्या में बड़ा इजाफा हुआ है.

