रांची: झारखंड के पूर्व मंत्री व जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय ने स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी के जयंती के अवसर पर उन्होंने ट्विटर पर अटल बिहारी वाजपेयी के साथ अपनी एक तस्वीर शेयर करते हुए उनके साथ अपनी यादें ताजा की.
उस तस्वीर में सरयू राय अलग अंदाज में दिख रहे हैं. तस्वीर में वे आंखों पर चश्मा लगाए अटल बिहारी वाजपेयी की ओर देख रहे हैं और उनकी बातों को ध्यान से सुन रहे हैं.
पूर्व मंत्री सरयू राय ने तस्वीर साझा करते हुए उनकी जयंती पर नमन किया और लिखा ‘श्रधेय अटल जी को कोटि-कोटि नमन..’

