पंकज सिन्हा,
लातेहार: गुरुवार की देर रात लातेहार-बरकाकाना बरवाडीह रेलखंड पर स्टेशन के पश्चिमी केबिन के समीप एक अज्ञात व्यति की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गयी.
इस आदमी की मौत कैसे हुई और वह यहां कैसे आया, इसकी जानकारी किसी को नहीं है. मृतक गोदना गांव का बताया जा रहा है. खबर लिखे जाने तक मृतक की शिनाख्त नहीं हो पायी है.आरपीएफ पुलिस मौके पर मौजूद है.

