BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

जमशेदपुर में संगठन तैयार करेंगे सरयू राय

by bnnbharat.com
January 19, 2020
in Uncategorized
जमशेदपुर में संगठन तैयार करेंगे सरयू राय

जमशेदपुर में संगठन तैयार करेंगे सरयू राय

Share on FacebookShare on Twitter

जमशेदपुर: झारखंड के पूर्व मंत्री एवं विधायक सरयू राय ने कहा है कि वे अगले ढ़ाई महीने के भीतर अपना एक सांगठनिक ढांचा खड़ा कर लेंगे. इसमें बूथ, मोहल्ला, मंडल एवं विधानसभा स्तर पर समितियां गठित की जाएंगी.
सरयू राय साकची गुरुद्वारा बस्ती में विभिन्न सामाजिक संगठनों द्वारा आयोजित नागरिक अभिनंदन समारोह को संबोधित कर रहे थे.

उन्होंने कहा कि चुनाव लड़ने के लिए केवल 27 नवंबर से लेकर 7 दिसंबर के बीच का समय था. दस दिन में नौजवानों महिलाओं ने उन्हें अपनी ताकत दी और उनके भरोसे चुनाव लड़ा. यह जनता की जीत है. वे मोहल्लों में घूम घूम कर लोगों से समिति बनाने का आग्रह कर रहे हैं जिससे वहां की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जा सके और इसके साथ ही उन्होंने बताया कि सामुदायिक भवन के संचालन के लिए जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति को एक नियमावली बनाने को कहा है जिससे गरीब परिवार न्यूनतम राशि के द्वारा भी इसका उपयोग कर सकें.

सामुदायिक भवन जनता का है और इसका उपयोग भी जनता के द्वारा किया जाना है. किसी विधायक या सरकार ने अपने पॉकेट से पैसा नहीं लगाया है. उन्होंने एकता क्लब के सामुदायिक भवन को दो मंजिला बनवाने तथा बच्चियों तथा महिलाओं के लिए वहां सिलाई कौशल सेंटर खुलवाने में सहयोग देने का वायदा भी किया. इसका संचालन राजू मारवा ने किया तथा इसे गुरुद्वारा कमेटी के चेयरमैन सरदार महेंद्र सिंह, पूर्व महासचिव हरदयाल सिंह, अवतार सिंह पुरती, झारखंड सिख प्रतिनिधि बोर्ड के अध्यक्ष गुरचरण सिंह बिल्ला, हर हर महादेव संघ के अध्यक्ष हरजिंदर सिंह निक्के, राजू चौधरी कुलविंदर सिंह पन्नू, लवली सिंह, टाटा वर्कर्स यूनियन के कमेटी मेंबर जोगिंदर सिंह जोगी ने संबोधित किया.

इस मौके पर झारखंड सिख प्रतिनिधि बोर्ड के कार्यकारी अध्यक्ष सोनी सिंह, सुरजीत सिंह, जतिंदर सिंह बब्बू अवतार सिंह, टाटा वर्कर्स यूनियन के पूर्व उपाध्यक्ष जसवंत सिंह व मोहल्ला वासी बड़ी संख्या में उपस्थित थे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

संविधान बचाओ देश बचाओ आम सभा में उमड़ी भीड़

Next Post

अनियंत्रित बाइक पेड़ से टकरायी, दो छात्रों की मौत

Next Post
अनियंत्रित बाइक पेड़ से टकरायी, दो छात्रों की मौत

अनियंत्रित बाइक पेड़ से टकरायी, दो छात्रों की मौत

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d