BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

सरयू राय ने नगर विकास सचिव को लिखा पत्र कहा मोहरदा जलापूर्ति योजना को जुस्को की बिजली लाईन जोड़ें

by bnnbharat.com
August 17, 2020
in समाचार
मेनहर्ट नियुक्ति घोटाला पर विधायक सरयू  राय की पुस्तक “लम्हों की ख़ता” का विमोचन 27 जुलाई को
Share on FacebookShare on Twitter

रांची :निर्दलीय विधायक सरयू राय ने नगर विकास सचिव को पत्र लिखा है पत्र में कहा है कि मोहरदा जलापूर्ति योजना से जमशेदपुर पूर्वी क्षेत्र के बिरसानगर, बागुनहातु, बागुननगर, बारीडीह आदि इलाकों में पेयजलापूर्ति काफी अनियमित हो गई है। जलापूर्ति का संचालन करनेवाली संस्था जुस्को का कहना है कि जलापूर्ति योजना के लिये नदी से पेयजल उठाने के लिये फिलहाल झारखण्ड सरकार की बिजली लाईन का उपयोग होता है। अक्सर बिजली आपूर्ति बाधित होने के कारण सुचारू जलापूर्ति पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। इसके कारण बस्तीवासियों को दैनन्दिन कार्याें के लिये कठिनाईयों का सामना करना पड़ता है।
मोहरदा जलापूर्ति योजना की पृष्ठभूमि से आप भलीभांति अवगत है। तत्कालीन झारखण्ड सरकार ने वर्ष 2017 में जुस्को के साथ इस बारे में जो समझौता किया है, उसकी शर्तें सरकार के अनुकूल नहीं होने के बावजूद यह जनहित की एक उपयोगी योजना है। समझौता में प्रावधान होने के कारण जल-कर निर्धारण का एक पेंच इससे फंसा हुआ है, जिसके शीघ्र समाधान के बारे में नगर विकास विभाग सचेष्ट है। उम्मीद है कि यह मामला जल्द ही सुलझ जाएगा। परन्तु जहाँ तक मोहरदा जलापूर्ति योजना के लिये विद्युत आपूर्ति का विषय है, जुस्को और झारखण्ड राज्य विद्युत वितरण निगम के बीच यह विवाद का विषय न बने और जुस्को द्वारा परियोजना को सुचारू रूप से चलाने के लिये जुस्को की ही बिजली का उपयोग हो, यह आवश्यक प्रतीत हो रहा है।
उल्लेखनीय है कि जुस्को ने बिजली आपूर्ति की अधोसंरचना मोहरदा के पम्प स्टेशन तक स्थापित की है। इस अधोसंरचना के निर्माण में राज्य सरकार का भी 40 प्रतिशत वित्तीय योगदान है। यह संरचना इसलिये बनाई गयी थी कि मोहरदा जलापूर्ति का परिचालन जुस्को की बिजली से होगा। केवल विद्युत कनेक्शन जोड़ देने भर का काम ही इस मामले में शेष है, बाकी सबकुछ हो चुका है। मोहरदा जलापूर्ति हेतु जुस्को की बिजली लाईन चालू करने में सरकार और जुस्को के बीच वर्ष 2017 में हुआ समझौता कहीं से भी बाधक नहीं है।
समझौता की शर्त के मुताबिक जल-कर निर्धारण की प्रक्रिया जल्द सम्पन्न हो, जुस्को पर झारखण्ड राज्य विद्युत वितरण निगम के बिजली बिल का जो बकाया है उसका भुगतान तत्काल स्थगित रखा जाय और जुस्को की बिजली का कनेक्शन मोहरदा जलापूर्ति योजना के संचालन के लिये उपयोग में लाया जाय तो आम जनता को रोजाना होनेवाली कठिनाईयों से छुटकारा मिल सकता है और जलापूर्ति निर्बाध जारी रह सकती है।
अनुरोध है कि आप इस दिशा में आवश्यक पहल करेंगे और मोहरदा जलापूर्ति योजना की संरचना के साथ जुस्को का विद्युत कनेक्शन जोड़ने के लिये शीघ्र आवश्यक कदम उठायेंगे।

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

राज्य में मनमाने तबादलों को रोकने के लिए कोर्ट में जाएगी भाजपा: चंद्रकांत पाटील

Next Post

पंडित जसराज का 90 साल की उम्र में अमेरिका में निधन

Next Post
पंडित जसराज का 90 साल की उम्र में अमेरिका में निधन

पंडित जसराज का 90 साल की उम्र में अमेरिका में निधन

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d