BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

सजा काटकर वापस लौटते ही शशिकला पर गि‍री गाज

by bnnbharat.com
February 12, 2021
in समाचार
सजा काटकर वापस लौटते ही शशिकला पर गि‍री गाज
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली: तमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री जयललिता की करीबी सहयोगी रहीं वीके शशिकला पर सजा काटकर लौटते ही गाज गिरी. राज्य सरकार ने उसी संपत्ति जब्त कर ली. शशिकला बेंगलुरु की जेल में सजा काटकर कुछ ही दिन पहले ही तमिलनाडु वापस पहुंची हैं. उन्हें भ्रष्टाचार के मामले में सजा हुई थी. अधिकारियों ने राज्य के विभिन्न हिस्सों में शशिकला और उनके पारिवारिक सदस्यों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की.

शशिकला और उनके परिवार की कांचीपुरम, थंजवुर, थिरुवरुर और चेंगलपेट जिलों में सपत्ति जब्त की गई है. प्रशासन ने कांचीपुर में करीब 144 एकड़ जमीन सीज की है जिसकी कीमत 300 करोड़ के आस-पास है. इसके अलावा थंजवुर में 26000 स्क्वायर फुट जमीन सीज की गई है. इसके अलावा 1050 एकड़ जमीन थिरुवरुर जिले में मिली है जो उन कंपनियों की है जिनके मालिक शशिकला और उनके परिवार के लोग हैं. ये संपत्ति 1994 से 1996 के बीच खरीदी गई थीं.

अधिकारियों ने बताया है कि शशिकला के खिलाफ ये कार्रवाई आय से अधिक संपत्ति के मामले में कोर्ट के आदेश बाद शुरू की गई है. हालांकि इस कार्रवाई को लेकर चर्चा ज्यादा इसलिए हो रही है क्योंकि शशिकला को सजा हुए 4 साल बीत चुके हैं. साथ ही महज 3 महीने के भीतर राज्य में विधानसभा चुनाव होने हैं. इस बीच मुख्यमंत्री ईके पलानीस्वामी ने साफ किया है कि कार्रवाई का राजनीति से कोई लेना-देना नहीं है, सरकार सिर्फ कोर्ट के आदेशों का पालन कर रही है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

मौलाना आजाद कॉलेज रांची के पूर्व प्रोफेसर मो0 अलीम अंसारी का हुआ निधन

Next Post

योजनाएं लाभुकों तक पहुंचाने को लेकर पदाधिकारियों को सौंपे टास्क

Next Post
योजनाएं लाभुकों तक पहुंचाने को लेकर पदाधिकारियों को सौंपे टास्क

योजनाएं लाभुकों तक पहुंचाने को लेकर पदाधिकारियों को सौंपे टास्क

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d