रांची: उत्तर प्रदेश के औरैया में शनिवार की सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है. इस भीषण सड़क हादसे में 24 मजदूरों की मौत हो गयी है. इस घटना में झारखंड के भी कई मजदूरों की मौत हो गई है.
इस पूरी घटना पर राज्य के श्रम नियोजन एवं प्रशिक्षण मंत्री सत्यानंद भोक्ता ने शोक व्यक्त करते हुए ट्वीट किया है.
उन्होंने अपने ट्विट में कहा कि उतर प्रदेश के औरैया में सड़क हादसे में 24 मजदूरों की मौत और अनेक लोगों के घायल होने की खबर से आहत हूं.
मृतकों के परिवारों के प्रति मैं अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं और घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं. श्रमिक देश के मुख्य स्तंभ हैं तथा इनकी सेवा और सुरक्षा हम सभी का प्रथम कर्तव्य है.

