रांची: सिमडेगा के पूर्व विधायक नियेल तिर्की निधन पर राज्य के मंत्री सत्यानंद भोक्ता ने शोक जताया है. मंत्री ने कहा कि पूर्व विधायक आदरणीय नियेल तिर्की के निधन की खबर सुनकर स्तब्ध हूं. भगवान उनकी आत्मा को शांति प्रदान कर परिवार और कार्यकर्ताओं को दुःख की घड़ी सहन करने की शक्ति दे.
रांची स्थित रिम्स ट्रामा सेंटर में इलाज के दौरान निधन हो गया. उनके निधन से सिमडेगा जिला में एक बहुत बड़ी क्षति बताया जा रहा है कि वह इलाजरत थे. आज सुबह पूर्व विधायक ने अंतिम सांस ली.

