सूर्यकांत कमल,
चतरा: चतरा के राजद विधायक सत्यानंद भोक्ता ने सोमवार को विधानसभा में पद एवं गोपनीयता की शपथ ली. आज से शुरू हो रहे तीन दिवसीय विशेष विधानसभा सत्र के दौरान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, मंत्री आलमगीर आलम और रामेश्वर उरांव के बाद चौथे नंबर पर बतौर विधायक शपथ ली.
इस दौरान उन्होंने कहा कि मैं अपने कर्तव्यों का श्रद्धापूर्वक ना सिर्फ निर्वहन करुंगा बल्कि आम लोगों के उम्मीदों पर भी पूरी तरह से खरा उतरने का प्रयास करूंगा. सत्यानंद ने कहा कि बतौर विधायक उनका एकमात्र उद्देश्य क्षेत्र के विकास के साथ-साथ मंत्री के रूप में समस्त झारखंड में विकास के पहिए को गति देना होगा. इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और प्रोटेम स्पीकर का भी आभार जताया.

