दिल्ली: राजधानी दिल्ली में रोजाना नए कोरोना मरीजों के आंकड़े रिकॉर्ड तोड़ रहे है. रविवार को दिल्ली में 10774 नए संक्रमित मिले. दिल्ली में बिगड़ते हालात को देखते हुए सीएम अरविंद केजरीवाल ने आज अहम बैठक बुलाई है. इसी बीच दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने दिल्ली वालों से घर ने बाहर न निकलने की अपील की है.
सत्येंद्र जैन ने कहा कि दिल्ली में कोरोना के मामले नए लेवल पर पहुंच गए हैं, सभी से अपील है कि जब जरूरी हो तभी घर से बाहर निकलें. सत्येंद्र जैन ने कहा कि हम अस्पतालों में लगातार बेड बढ़ा रहे हैं. पिछले एक हफ्ते में हमने 5000 बेड बढ़ाएं हैं, आज भी 50 फीसदी बेड उपलब्ध हैं. इसे हम और बढ़ा रहे हैं.
इससे पहले रविवार को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा था कि दिल्ली में कोरोना की खतरनाक लहर चल रही है. घर से बाहर तभी ही निकले जब बहुत जरूरी हो. उन्होंने कहा कि मैं दिल्ली में लॉकडाउन के पक्ष में नहीं हूं. किसी भी सरकार को लॉकडाउन तब लगाना चाहिए जब अस्पतालों की व्यवस्था कोलैप्स कर जाए. आपका सहयोग चाहिए.

