BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

कश्मीर पर सऊदी अरब और चीन हमारे साथ: पाकिस्तान

by bnnbharat.com
August 25, 2020
in Uncategorized
कश्मीर पर सऊदी अरब और चीन हमारे साथ: पाकिस्तान
Share on FacebookShare on Twitter

पाकिस्तान: दो दिनों की चीन यात्रा से लौटने के बाद पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने कहा है कि उनका ये चीन का दौरा बहुत जरूरी था और यह कह सकते हैं कि चीन का कश्मीर के मसले पर नजरिया बिल्कुल स्पष्ट है, जिसमें उन्हें कोई शक-ओ-शुब्हा नहीं है.

शाह महमूद कुरैशी ने ये भी कहा कि कश्मीर के मसले पर इस्लामी देशों के संगठन ओआईसी के प्रस्तावों में कोई संदेह नहीं है और सऊदी अरब का दृष्टिकोण भी ओआईसी से अलग नहीं है.

क़ुरैशी ने सोमवार को इस्लामाबाद में एक प्रेस कॉन्फ़्रेंस के दौरान ये बातें कहीं. इसी महीने की 20-21 अगस्त को उन्होंने चीन का दौरा किया था.

उन्होंने कहा कि एक साल में संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में कश्मीर के मुद्दे पर तीन बैठकें हुईं हैं जो कि चीन की मदद के बग़ैर संभव नहीं था.

उन्होंने कहा कि चीन ने बिल्कुल स्पष्ट तरीके से कहा है कि पांच अगस्त 2019 को भारत के जरिए उठाया गया कदम एकतरफा कार्रवाई है जिसे चीन खारिज करता है.

5 अगस्त, 2019 को भारत की मोदी सरकार ने भारतीय संविधान की धारा 370 के तहत कश्मीर को मिलने वाले विशेष राज्य के दर्जे को खत्म कर दिया था और उसके राज्य के दर्जे को भी खत्म करते हुए उसे दो केंद्र शासित प्रदेशों जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में बांट दिया था.

 

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

सैफ अली खान लिखने जा रहे हैं ऑटोबायोग्राफी, कई राज से उठेगा पर्दा

Next Post

जानिए जॉर्जिया एंड्रियानी के सेक्सी फिगर का राज

Next Post
जानिए जॉर्जिया एंड्रियानी के सेक्सी फिगर का राज

जानिए जॉर्जिया एंड्रियानी के सेक्सी फिगर का राज

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d