नई दिल्ली: केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि हमने फैसला किया है कि इस वर्ष भारत से जाने वाले यात्रियों को हज यात्रा पर सऊदी अरब नहीं भेजा जाएगा.
अब तक 2,30,000 से ज्यादा भारतीय मुसलमानों ने हज यात्रा के लिए आवेदन किया है, अभी से सभी का पैसा बिना किसी कटौती के DBTके जरिए वापस कर दिया जाएगा.
प्रधानमंत्री ने 2018 में बिना मेहरम (किसी पुरुष रिश्तेदार के बिना) महिलाओं को हज यात्रा पर भेजने का फैसला किया था, इस बार जिन महिलाओं ने बिना मेहरम आवेदन किया है वो अगले वर्ष इसी आवेदन के आधार पर यात्रा पर जा सकती हैं, हालांकि पैसा इनको भी वापस किया जाएगा.

