BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

सौरभ गांगुली ने लौटाई ममता सरकार की जमीन, BJP में जाने की अटकलें तेज

by bnnbharat.com
August 25, 2020
in Uncategorized
सौरभ गांगुली ने लौटाई ममता सरकार की जमीन, BJP में जाने की अटकलें तेज
Share on FacebookShare on Twitter

कोलकाता: पश्चिम बंगाल में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं. बंगाल बीजेपी को मुख्यमंत्री पद के लिए चर्चित चेहरे की तलाश है. ऐसे में बीसीसीआई अध्यक्ष और टीम इंडिया के पूर्व कप्तान सौरभ गांगुली के बीजेपी में शामिल होने की अटकलें तेज हो गई हैं.

दरअसल, ममता सरकार ने बंगाल के न्यूटाउन में आईसीएससी बोर्ड वाले 12वीं क्लास तक के स्कूल निर्माण के लिए गांगुली को एक जमीन दी थी. अब हाल ही में उन्होंने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से उनके कार्यालय में मुलाकात की और आवंटित की गई दो एकड़ जमीन लौटा दी. गांगुली के इस कदम से उनके बीजेपी में जाने की अटकलें लगाई जा रही हैं. हालांकि गांगुली कई मौकों पर कह चुके हैं कि उनकी राजनीति में उन्हें कोई दिलचस्पी नहीं है.

राजनीतिक संबंध

रिपोर्ट्स के मुताबिक, सौरभ गांगुली और ममता बनर्जी के बीच अच्छे राजनीतिक संबंध हैं. माना जाता है कि गांगुली को क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ बंगाल का अध्यक्ष बनाने के पीछे ममता बनर्जी का ही सहयोग रहा था. यही नहीं, गांगुली जब से बीसीसीआई अध्यक्ष बने हैं तब उनके अमित शाह से भी काफी अच्छे संबंध हैं. अक्टूबर 2019 में गांगुली को बीसीसीआई अध्यक्ष बनाने में गृहमंत्री अमित शाह ने अहम भूमिका निभाई थी. तभी से राजनीतिक अटकलें लगाई जा रही हैं कि 2021 पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में सौरभ गांगुली बीजेपी की कमान संभाल सकते हैं.

बता दें, बीसीसीआई अध्यक्ष सौरभ गांगुली और सचिव जय शाह दोनों बीसीसीआई के संविधान की अवहेलना का मुकदमा झेल रहे हैं. झारखंड राज्य क्रिकेट संघ (जेएससीए) में खुद को आजीवन सदस्य और क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ झारखंड में खुद को कोषाध्यक्ष बताने वाले नरेश मकानी ने कटघरे में खड़ा किया है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

शेयर बाजार में मजबूती, सेंसेक्स 157 अंक चढ़ा

Next Post

मिल गई कोरोना की एक और दवा, दावा- एक तिहाई घट जाता है मौत का खतरा

Next Post
मिल गई कोरोना की एक और दवा, दावा- एक तिहाई घट जाता है मौत का खतरा

मिल गई कोरोना की एक और दवा, दावा- एक तिहाई घट जाता है मौत का खतरा

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d