‘स्पेशल क्राइम सीरीज़’ के पहले एपिसोड में बेहद प्रतिभाशाली अभिनेत्री सुकृति कांडपाल को मुख्य भूमिका में दिखाया जाएगा जो एक चार महीने का गर्भधारण की हुई महिला की भूमिका निभा रही है। यह एक प्रतिशोध की कहानी है, जिसमें वह एक राजनीति से ताल्लुक रखने वाले परिवार में आती है और उनका इरादा इस परिवार को पूरी तरह से बर्बाद कर देने का है। सुकृति कांडपाल इस शो के प्रमोशनल टूर के लिए ख़ूबसूरत शहर लखनऊ पहुंची। लख़नऊ में अपनी यात्रा के दौरान सुकृति ने शहर के प्रसिद्ध स्मारकों का जायज़ा लिया, यहाँ के स्थाा़नीय लज़ीज़ पकवानों का स्वाद चखा और साथ ही मीडिया तथा अपने फ़ैंस से मुलाक़ात भी की।
सुकृति अपनी बात रखते हुए कहती हैं, मैं ‘सावधान इंडिया’ में अपनी भूमिका को लेकर बहुत ही उत्साहित हूँ। मैं अपने करियर में इस तरह के प्रोजेक्ट का हिस्सा कभी नहीं रही हूँ। इस कहानी में सौंदर्या का किरदार निभाना मेरे लिए वाक़ई मुश्किल है और मुझे इस शो में अपने काम को लेकर दर्शकों की प्रतिक्रिया का बेसब्री से इंतज़ार है। आज मुझे नवाबों के शहर लखनऊ आकर बेहद ख़ुशी हो रही है। मैंने यहाँ के स्वादिष्ट नवाबी खाने का स्वाद चखा, जिसे खाकर मैं उंगलियां चाटती रह गई और सबसे ज़रूरी बात कि मैंने यहां ढेर सारी तस्वीरें खिंचवाईं। अब इन बेहतरीन यादों के साथ मैं मुंबई लौटूँगी।

