BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

भारत बचाओ दिवस: ट्रेड यूनियनों ने वर्चुअल आमसभा कर संघर्ष का फूंका विगुल

by bnnbharat.com
August 8, 2020
in Uncategorized
भारत बचाओ दिवस: ट्रेड यूनियनों ने वर्चुअल आमसभा कर संघर्ष का फूंका विगुल
Share on FacebookShare on Twitter

रांची: 9 अगस्त के भारत बचाओ दिवस की तैयारी के क्रम में ट्रेड यूनियनों ने वर्चुअल आमसभा कर संघर्ष का विगुल फूंका. देश की संपदा और आत्मनिर्भर भारत की बुनियाद सार्वजनिक क्षेत्र के उद्योगों को बेचने, राष्ट्रीय कृत बैंकों को विखंडित कर उसे अपने चहेतों के हवाले करने, देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ भारतीय जीवन बीमा निगम को समाप्त करने की साजिश, रक्षा, कोयला, पेट्रोलियम, इस्पात, भारी अभियंत्रण, रेलवे, नेशनल हाइवे, दूरसंचार हवाई अड्डा, बंदरगाह समेत तमाम रणनीतिक उधमो /उधोगों /संस्थानों को देशी विदेशी पूंजीपतियों के हाथों कौड़ी के मोल पर उन्हें सौंपे जाने की राष्ट्र विरोधी कार्रवाई को देश का मजदूर वर्ग बर्दाश्त नहीं करेगा.

जिस तरह आजादी के संघर्ष में 9 अगस्त 1942 को महात्मा गांधी के आह्वान पर करो या मरो का नारा देशव्यापी अभियान का हिस्सा बन गया था. उसी प्रकार देश का मजदूर वर्ग राष्ट्रीय संपदा की लूट के खिलाफ और भारत के आत्मसम्मान और आर्थिक संप्रभुता की रक्षा के लिए कोई भी कुर्बानी देने के लिए तैयार है.

आज की वर्चुअल आमसभा में सभी ट्रेड यूनियन के नेताओं ने एक स्वर में इस बात का ऐलान करते हुए झारखंड के मजदूर वर्ग समेत सभी देशभक्त शक्तियों का आह्वान किया कि भारतीय जनता के संघर्षपूर्ण विरासत को आगे बढ़ाने की लड़ाई के साथ एकजुटता प्रदर्शित करें.
9 अगस्त को पूरे झारखंड में लोग सभी जगह शारीरिक दूरी और स्वास्थ्य मंत्रालय के एडवाइजरी का सख्ती से पालन करते हुए संड़कों पर उतर कर केंद्र और अधिकांश राज्य सरकारों द्वारा कोरोना महामारी की आड़ में मजदूर वर्ग के अधिकारों पर किए जा रहे निर्मम हमलों का प्रतिरोध करेंगे और देश की संपत्ति की लूट के खिलाफ आवाज बुलंद करेंगे.

राजधानी रांची में राजभवन के समक्ष धरना आयोजित कर राष्ट्रपति को संबोधित मांग पत्र का ज्ञापन राज्यपाल को सौंपा जाएगा, जिसके लिए राजभवन से समय मांगा गया है.

आज की आमसभा की अध्यक्षता एचएमएस के रघुनन्दन राघवन ने की. आम सभा को इंटक के राकेश्वर पांडे, विनोद राय, एचएमएस की सुंदरी तिर्की, नागेश्वर जी एटक के अशोक यादव,  सच्चिदानंद मिश्र, झारखंड राज्य आंगनबाड़ी सेविका- सहायिका संघ से संजय पासवान, एक्टू के सुभेंदु सेन, भुवनेश्वर केवट, सीटू के प्रकाश विप्लव, अनिर्वान बोस, बेफी से एमएल सिंह, अभिजीत मल्लिक बीएसएसआर यूनियन से सुनील मुखर्जी, मृदुल दे समेत विभिन्न श्रमिक फेडरेशनों और कर्मचारी एसोसिएशनों के प्रतिनिधियों ने संबोधित किया.
प्रकाश विप्लव सीटू राज्य महासचिव द्वारा ट्रेड यूनियनों, स्वतंत्र श्रमिक फेडरेशनों और कर्मचारी एसोसिएशनों की ओर से जारी.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

बंबू क्राफ्ट राज्य का बन सकता है प्रमुख उद्योग, लोकल को बनाए वोकल: संजय सेठ

Next Post

गंदगी मुक्त भारत अभियान में आप सभी का सहयोग अपेक्षित: उपायुक्त

Next Post
गंदगी मुक्त भारत अभियान में आप सभी का सहयोग अपेक्षित: उपायुक्त

गंदगी मुक्त भारत अभियान में आप सभी का सहयोग अपेक्षित: उपायुक्त

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d