BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

कांग्रेस स्थापना पर आज भारत बचाओ-संविधान बचाओ पदयात्रा

by bnnbharat.com
December 27, 2019
in Uncategorized
कांग्रेस स्थापना पर आज भारत बचाओ-संविधान बचाओ पदयात्रा

कांग्रेस स्थापना पर आज भारत बचाओ-संविधान बचाओ पदयात्रा

Share on FacebookShare on Twitter

रांचीः, 27, 28 दिसम्बर को भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की स्थापना दिवस को झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी पूरे राज्य में धूमधाम से आयोजित कर रही है.

राजधानी रांची में भी कांग्रेस पार्टी की स्थापना दिवस को लेकर कई कार्यक्रम आयोजित किये जाएंगे.सर्वप्रथम पूर्वाह्न 10ः30 बजे कांग्रेस भवन, रांची में झंडोतोलन प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष डॉ. रामेश्वर उरांव करेंगे.

इसके पश्चात सेवादल द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर दिया जायेगा. राज्य के सभी जिला मुख्यालयों पर कल दिनांक 28 दिसम्बर को पूर्वाह्न 10ः30 बजे झंडोतोलन के साथ कार्यक्रम की शुरूआत की जायेगी.

प्रदेश कांग्रेस कमिटी प्रवक्ता आलोक कुमार दूबे ने बताया कि झंडोतोलन के उपरांत प्रदेश कांग्रेस कमिटी द्वारा ‘‘भारत बचाओ-संविधान बचाओ’’ फ्लैग मार्च निकाली जायेगी.

शहीद स्मारक स्थल जिला स्कूल प्रागंण से कल दिनांक 28 दिसम्बर को पूर्वाह्न11ः30 बजे से फ्लैग मार्च प्रारंभ होगी, जो शहीद चौक, कचहरी चौक, मोरहाबादी होते हुए राष्ट्रपिता महात्मा गांधी प्रतिमा के समक्ष समाप्त होगी एवं राष्ट्रपिता को माल्यार्पण कर सभा आयोजित की जाएगी.

फ्लैग मार्च का नेतृत्व अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के महासचिव आरपीएन सिंह, सह प्रभारी उमंग सिंघार, स्टेट को-ऑर्डिनेटर अजय शर्मा, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ रामेश्वर उरांव तथा कांग्रेस विधायक दल नेता श्री आलमगीर आलम करेंगे.

कांग्रेस स्थापना दिवस की तैयारी को आज अंतिम रूप दिया गया. इस बाबत प्रदेश कांग्रेस कमिटी की एक बैठक प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ रामेश्वर उरांव की अध्यक्षता में संपन्न हुई.

बैठक में रांची नगर कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष संजय पांडे, ग्रामीण जिला कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष सुरेश बैठा को पूरे शहर में साज-सज्जा एवं कांग्रेस का झंडा लगाने की जिम्मेवारी दी गई है.

स्थापना दिवस के तहत भारत बचाओ-संविधान को लेकर होडिंग्स एवं बैनर लगाये जायेंगे तथा मार्च में लोग हाथों पर तख्तियां लेकर प्रदर्शन करेंगे.

सेवा दल के कार्यकर्ता एवं मोर्चा संगठन के कार्यकर्ता भी यूनिफार्म में फ्लैग मार्च में शामिल रहेंगे. हजारो कार्यकर्ता भारत बचाओ-संविधान बचाओ मार्च में शांतिपूर्वक तरीके से शामिल होंगे.

आज की बैठक में मुख्य रूप से प्रदेश कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, राजेश ठाकुर, संजय लाल पासवान, प्रवक्ता आलोक कुमार दूबे,

लाल किशोर नाथ शाहदेव, शमशेर आलम, डॉ राजेश गुप्ता, डॉ विनोद सिंह, अमिताभ रंजन, जितेन्द्र त्रिवेदी, जगदीश साहु, सलीम खान,

नेली नाथन, वारिश कुरैशी, अख्तर अली, अख्तर हुसैन, संतोष सोनी, शंकर साहु, जग्रनाथ साहु, प्रभात कुमार, राजीव शुक्ला, अजय सिंह सहित कई कांग्रेस नेता व कार्यकर्तागण उपस्थित थे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

मनरेगा के तहत आग बागवानी को लेकर साफ-सफाई

Next Post

बिना लाइसेंस न्यू ईयर पार्टी करने पर जुर्माने के साथ हो सकती है पुलिस कार्रवाई

Next Post
बिना लाइसेंस न्यू ईयर पार्टी करने पर जुर्माने के साथ हो सकती है पुलिस कार्रवाई

बिना लाइसेंस न्यू ईयर पार्टी करने पर जुर्माने के साथ हो सकती है पुलिस कार्रवाई

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d